हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज, बस रात में सोने से पहले लगाएं ये चीजें

Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग और सुंदर त्वचा चाहता है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपको बता दें कि कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जिन्हें अगर आप रोजाना सोने से पहले लगाएं तो आपकी त्वचा रातों-रात चमक उठेगी।

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा बिना मेकअप के भी दमकती और खूबसूरत लगे। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण त्वचा अपनी नैचुरल चमक खोने लगती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी काम नहीं आते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले अपनाएं तो आपकी त्वचा फिर से खिल उठेगी। ऐसा माना जाते है रात का समय स्किन केयर के लिए सबसे बेहतरीन होता है क्योंकि जब हम सोते हैं तब हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है।

नारियल तेल

नारियल तेल बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। अगर आप इसे रोजाना सोने से पहले स्किन पर लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा सुंदर और ग्लोइंग हो जाएगी। नारियल तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।

विज्ञापन

शहद

रोजाना सोने से पहले अगर आप शहद का उपयोग स्किन पर करते हैं तो इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी। यह ड्राई और डैमेज स्किन वालों के लिए बहुत लाभदायक है। शहद स्किन को हाइड्रेट रखता है और नैचुरल ग्लो देता है।

एलोवेरा

एलोवेरा सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप एलोवेरा को रोजाना रात में सोने से पहले लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे और झाइयां दूर हो सकती हैं। एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट बनाता है और नैचुरल चमक देता है।

विज्ञापन

विटामिन-ई कैप्सूल

ऐसा माना जाता है कि विटामिन-ई कैप्सूल त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती हैं। अगर आप रोजाना सोने से पहले इसे स्किन पर लगाते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा चमकने लगती है।

दही

रोजाना दही को स्किन पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग हो सकती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अनार का जूस है सेहत का खजाना, रोजाना पीने से होंगे कमाल के फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola