Home Remedies for Cervical Pain in Winters: सर्दियों में सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये रामबाण इलाज, मिलेगी राहत

Home Remedies for Cervical Pain in Winters

Home Remedies for Cervical Pain in Winters: सर्दियों में सर्वाइकल के दर्द का होना बहुत आम-सी बात है और यह एक ऐसा दर्द हैं, जिसे झेलना बहुत ही कष्टकारक होता है। इसके होने से गर्दन और उसके आस-पास के हिस्सों में जबरदस्त दर्द होता है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

सर्वाइकल को स्पॉन्डिलाइटिस भी कहा जाता है और इसे एक्सरसाइज या फिर फिजियोथेरेपी से ठीक किया जा सकता हैं, लेकिन इसे ठीक करने के लिए आप घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद को भी अपना सकते हैं।

विज्ञापन

इन लोगों में ज्यादा होने की संभावना

सर्वाइकल पेन में सर्वाइकल स्पोंडिलोलिसिस या ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से दर्द होता है और यह हड्डियों, डिस्क या जोड़ों में परिवर्तन के कारण होता है, जो गर्दन से जुड़े होते हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि यह बुज़ुर्ग लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है, लेकिन यह किसी को भी हो सकता है।

विज्ञापन

सर्वाइकल पेन के लक्षण

– चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
– हाथ-पैरों में कमजोरी और सूजन आ जाना।
– ऐंठन का होना
– आंतों की प्रक्रिया में भी बदलाव का होना

विज्ञापन

सर्वाइकल के पेन का इलाज

– तिल का तेल लाभदायक
– कास्टर ऑयल भी फायदेमंद
– आयुर्वेद को अपनाएं
– योग करें
– फीजियो-थेरेपी
– अश्वगंधा भी देगा फायदा
– लहसुन से करें इलाज

क्यों होता है सर्वाइकल का दर्द?

सर्वाइकल का दर्द होने का कारण खराब जीवनशैली है। इसके कई और कारण भी हो सकते हैं, लेकिन बेहतर खान-पान का भी ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं, लेकिन आज-कल के भाग-दौड़ भरे जीवन में किसी के पास इतना टाइम नहीं होता कि वह अपनी जीवनशैली को सुधार सकें और इस कारण वह सर्वाइकल का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन

साथ ही सर्वाइकल का दर्द चोट लगने, गलत सोने के कारण, तनाव के कारण, रीढ़ में खिंचाव की वजह से भी हो सकता हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप इसे कैसे सुधार सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ