Skin Care Tips: मुंहासे का होना एक आम बात है, लेकिन इसके कारण आपकी स्किन खराब हो जाती है। इस दौरान त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसे लेकर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड प्रशिक्षित एक्सपर्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पुदीने की चाय को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि अपने रुटीन में पुदीने की चाय को शामिल करने से न केवल त्वचा ग्लो करती है, बल्कि मुहांसे भी कम होते हैं। इसके साथ ही आपके हार्मोन को भी कंट्रोल करती है।
डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं कि मुंहासे के लिए सबसे अच्छा ड्रिक पुदीने की चाय है। इसे पीने से नींद भी अच्छी आती है। हार्मोनल हेल्थ और पीसीओएस के लिए भी पुदीने की चाय बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही ये आपके मांसपेशियों को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।
पुदीने की चाय के फायदे
इसकी एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करती है।
इसे पीने से ये माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है।
गैस, अपच, पेट फूलना और बदहजमी में राहत मिलती है।
पुदीने में मौजूद मेंथॉल सिरदर्द और माइग्रेन से आराम दिलाते हैं।
इसकी खुशबू मानसिक तनाव और थकान को दूर करती है।
खांसी, जुकाम, कफ और साइनस ब्लॉकेज में राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- खाली पेट खाएं ये 3 भीगे हुए सुपरफूड्स, लाइफटाइम नहीं होंगी पेट से जुड़ी समस्याएं
पुदीने की चाय बनाने की विधि
सबसे पहले 1 कप पानी उबालें
इसके बाद इसमें 5 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें
अब 5 मिनट के लिए उबालें और छान लें।
मिठास और टेस्ट के लिए इसमें शहद और नींबू रस मिलाएं।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर बी टाउन हसीनाओं की इन ग्रीन ट्रेडिशनल साड़ी लुक को करें ट्राई, आपसे नहीं हटेंगी किसी की निगाहें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
9 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
11 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
12 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
15 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
15 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
16 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
18 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines