Skin Care Tips: मुंहासे को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास चाय, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Skin Care Tips: अगर आप भी लंबे समय से मुंहासे से परेशान हैं तो इसके लिए अपनी डाइट में सुधार सकते हैं। इसके लिए हेल्दी ड्रिंक या चाय को रुटीन में शामिल करें। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Skin Care Tips

पुदीने की चाय फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं कि मुंहासे के लिए सबसे अच्छा ड्रिक पुदीने की चाय है। इसे पीने से नींद भी अच्छी आती है। हार्मोनल हेल्थ और पीसीओएस के लिए भी पुदीने की चाय बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही ये आपके मांसपेशियों को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।

पुदीने की चाय के फायदे

इसकी एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करती है।

विज्ञापन

इसे पीने से ये माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है।

गैस, अपच, पेट फूलना और बदहजमी में राहत मिलती है।

विज्ञापन

पुदीने में मौजूद मेंथॉल सिरदर्द और माइग्रेन से आराम दिलाते हैं।

इसकी खुशबू मानसिक तनाव और थकान को दूर करती है।

विज्ञापन

खांसी, जुकाम, कफ और साइनस ब्लॉकेज में राहत मिलती है।

विज्ञापन

पुदीने की चाय बनाने की विधि

सबसे पहले 1 कप पानी उबालें

इसके बाद इसमें 5 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें

विज्ञापन

अब 5 मिनट के लिए  उबालें और छान लें।

मिठास और टेस्ट के लिए इसमें शहद  और  नींबू रस मिलाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ