Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम जहां एक ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर रूखी त्वचा वालों के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता। ज्यादा गर्मी और पसीने की वजह से कई बार चेहरा और बॉडी पर कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इन गर्म महीनों के दौरान लोग मुख्य रूप से सनस्क्रीन और हाइड्रेशन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सूरज की रोशनी, पसीने, खारे पानी और एयर कंडीशनिंग के बीच, त्वचा बहुत जल्दी चमक खो देती है। इससे त्वचा रूखी दिखने लगती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाने के लिए आप DIY बॉडी बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साइट्रस-इन्फ्यूज्ड बॉडी बटर
गर्मियों के मौसम ताजा और एनर्जी देने वाले सिट्रस-युक्त बॉडी बटर एक बेहतर उपाय है। सिट्रस बटर, चाहे वह नींबू, संतरा या अंगूर हो, सुबह के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं, क्योंकि वे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो त्वचा की रंगत को एक समान बनाए रखने में मदद करते हैं और इसे चिपचिपा नहीं होने देते। इसे बनाने के लिए आप आधा कप मैंगो बटर, ¼ कप जोजोबा ऑयल और 10 बूंदें संतरे और नींबू के एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इसके बाद सॉफ्ट और क्रीमी होने तक फेंटे। सिट्रस बॉडी बटर गर्मियों में सुस्त त्वचा को एनर्जी देने के लिए एकदम सही है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक कितना नुकसानदायक, जानें किन बिमारियों का बढ़ता है खतरा?
नारियल तेल का बॉडी बटर
नारियल का तेल हेल्दी फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये रूखी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। आप नहाने के बाद इस बॉडी बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसे बनाने के लिए ½ कप नारियल तेल को ¼ कप कोकोआ बटर के साथ मिलाएं और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसे फूलने तक फेंटें और खुशबू के लिए वेनिला या लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालें।
मैंगो बॉडी बटर
गर्मियों का पसंदीदा फल, आम, बॉडी बटर स्किन के लिए परफेक्ट स्किन केयर में से एक है। मैंगो बटर में विटामिन ए और ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा में आसानी से मिल हो जाता है और खुशबू छोड़ता है। यह पोर्स को बंद किए बिना त्वचा को गहराई से पोषण देता है। इसे बनाने के लिए आप ½ कप मैंगो बटर को ¼ कप बादाम तेल और 1 चम्मच एयर रूट पाउडर के साथ मिलाएं। इसके बाद इसे होने तक फेंटें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड, हो सकते हैं बीमारी का शिकार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines