Health Tips: गर्मी के मौसम में अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। वहीं करेले की बात करें तो ये भले ही स्वाद में कड़वा क्यों न होता हो, लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर करेला हाई बीपी, खून साफ करने और कैंसर की समस्या से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं, ये पेट को साफ करने में भी मदद करता है। भारत में करेला कई तरह से खाया जाता है; कोई इसकी सब्जी बनाकर खाता है तो कोई इसका जूस बनाकर पीता है। लेकिन क्या आपको पता है करेले को कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड को करेले के साथ नहीं खाना चाहिए?
डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, चीज का सेवन भी करेले के साथ नहीं करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो करेले की सब्जी के साथ दही खाते हैं, लेकिन इसे नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन में दिक्कत हो सकती है।
फल
करेले के साथ कभी भी फल जैसे केला, सेब, आम नहीं खाने चाहिए। मीठे और कड़वे का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। ये करेले के स्वाद को तो बिगाड़ता ही है, साथ में इससे मुंहांसे और नाक से खून बहने जैसी समस्या भी होती है।
फ्राइड फूड
फ्राइड फूड जैसे समोसा, फ्राइड चिकन करेले के साथ खाने के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। ये भले ही करेले के कड़वेपन को कम करता हो, लेकिन इससे करेले के सारे फ्लेवर मर जाते हैं।
ज्यादा मसाला
कई लोगों को तीखा और चटपटा खाना पसंद होता है, जिसके कारण वो अपने खाने में भर-भर के मसाले डालते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ज्यादा मसाले खाने से सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
एसिडिक फूड
करेले के साथ टमाटर और खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। ये चीजें करेले के साथ रिएक्ट कर सकती हैं और इससे आपको अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।