Skin care TIPS: अगर आप एक ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो नींबू की मदद लीजिए। यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि नींबू का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ चेहरे के लिए बहुत किया जाता है। नींबू के पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीन कर रंगत को निखारने में मदद करते हैं।
और पढ़िए –Moong Dal Halwa Recipe: होली पर बनाएं हलवाई जैसा ‘मूंग दाल का हलवा’, ये है सही और आसान तरीका
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है नींबू?
स्किन के लिए नींबू में अपने पोषक तत्वों की खासियत के चलते फायदेमंद है। नींबू में पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस और क्लोरीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये सभी स्किन की रंगत सुधारते हैं और चेहरे से दाग-धब्बे, मुंहासे दूर करते हैं।
चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं नींबू
अब सवाल आता है कि चेहरे पर नींबू का यूज कैसे करना चाहिए। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग नींबू को फेस पैक में मिलाते हैं, जबकि कुछ लोग इसे चीनी के साथ यूज करते हैं। चलिए नीचे जानते हैं कि आप ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नींबू का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
1. चेहरे पर नींबू-हल्दी लगाने के फायदे
चेहरे पर नींबू हल्दी का पेस्ट लगाने से झाइयां दूर होती हैं। इसका यूज करने से पहले स्किन को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो झुर्रियां भी दूर करती है।
2. चेहरे पर इन चीजों के साथ न लगाएं नींबू
चेहरे पर सोड़ा, बेसन, कच्चा नारियल तेल, ग्लिसरीन के साथ नींबू नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे पिंपल्स, एक्ने और झाइयों की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इसके यूज से बचें।
3. चेहरे पर नींबू, चीनी से करें स्क्रब
चेहरे पर नींबू और चीनी की मदद से स्क्रब करने से पिंपल्स, एक्ने की समस्या से निजात मिलती है। आपक नींबू के रस में चीनी मिलाकर स्क्रब की तरह यूज करें, इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा मुलायम बनती है।
4. नींबू-चावल का आटा लगाने से फायदा
नींबू और चालव का आटा चेहरे पर लगाने से स्किन डीप क्लीन होती है। इससे चेहरे को चमक और कसाव दोनों करने में मदद मिलती है।
और पढ़िए –Cause of Dandruff In Hair: इन 5 गलतियों से बालों में भर जाते हैं डैंड्रफ, कहीं आप तो नहीं कर रहे….
चेहरे पर नींबू लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें
अगर आप चेहरे पर नींबू लगाने जा रहे हैं तो उसे सीधा चेहरे पर न लगाएं। इससे पहले हाथ या शरीर के एक हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर लें। इससे पता चल जाएगा कि आपको खुजली, जलन तो नहीं हो रही, अगर ऐसा होता है तो चेहरे पर नींबू का यूज न करें।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
5 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
8 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
12 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines