Skin Care Tips: हर किसी के चेहरे पर कई छोटे-छोटे पोर्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने का काम करते हैं लेकिन जब ये पोर्स बड़े हो जाते हैं, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंचने लगता है। त्वचा की देखभाल की कमी के कारण कुछ लोगों में ये ओपन पोर्स ज्यादा ही बड़े हो जाते हैं। यह देखने में बहुत ही खराब लगता हैं और और इनमें गंदगी भी जमा होने लगती है। जिसके कारण चेहरा कील-मुंहासों से भर जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रही हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं।
नीम की पत्तियां
नीम में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के बड़े पोर्स से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं, फिर 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
दही
दही के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं। ओपन पोर्स की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए दही लगाएं। ओपन पोर्स की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए दही लगाएं। जल्द ही आपको फर्क नजर आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: अनचाहे बालों से हैं परेशान? डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करके पाएं छुटकारा
आइस क्यूब
किसी कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर चेहरे पर करीब 10-15 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से ओपन पोर्स की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी से भी ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर फेस पैक बनाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
43 mins agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
14 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
15 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
17 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
21 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
21 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
22 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
22 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines