---विज्ञापन---

Skin Care Tips: अनचाहे बालों से हैं परेशान? डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करके पाएं छुटकारा

Skin care Tips: चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बाल हमारे चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग और वैक्सिंग करवाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं लेजर तकनीक का भी सहारा लेती हैं। वैक्सिंग और थ्रेडिंग करवाना बहुत पेन फुल होता है। चेहरे पर बाल तब आते हैं […]

Skin care Tips: चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बाल हमारे चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग और वैक्सिंग करवाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं लेजर तकनीक का भी सहारा लेती हैं। वैक्सिंग और थ्रेडिंग करवाना बहुत पेन फुल होता है। चेहरे पर बाल तब आते हैं जब आपके शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। हार्मोन को लेवल पर लाने के लिए आप अपनी खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये चीजें

---विज्ञापन---

चाय- अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले जायफल, मुलेठी और दालचीनी को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाकर पिएं। इसे पीने से अनचाहे बाल आना बंद हो जाएंगे।

दालचीनी का पानी- दालचीनी का एक टुकड़ा लें और इसे पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके पी लें। हफ्ते में 3-4 दिन ऐसा करने से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकता है।

---विज्ञापन---

कद्दू का बीज- अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप कद्दू बीज का सेवन कर सकते हैं। इसे किसी सब्जी या फल में मिलाकर खाएं। यह बालों के विकास के लिए जिम्मेदार एंजाइमों को रोकने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: आपकी रसोई घर में ही छिपा है सुंदरता का खजाना, चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

अखरोट खाएं- अखरोट खाने से न सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि इससे चेहरे के बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है। भीगे हुए अखरोट खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से चेहरे के बालों से छुटकारा मिल सकता है।

पुदीना चाय- पुदीने की चाय पीने से चेहरे के बालों को हटाने में मदद मिल सकती है। शरीर से टेस्टोस्टेरोन को हटाने और एण्ड्रोजन के स्तर को कम करने के लिए आप पुदीने की चाय पी सकती हैं।

---विज्ञापन---

(www.curlygirldesign.com)

First published on: Aug 30, 2023 02:26 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola