Skin Care: बहुत से लोग अपने चेहरे की ढीली त्वचा से परेशान रहते हैं। इस वजह से वे कई तरह के उपाय अपनाते हैं, महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिलता। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं और घरेलू, आसान और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह मास्क आपके लिए है। इसे अपनाकर आप अपनी त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बना सकते हैं। यह मास्क न केवल आपकी त्वचा की कसावट बढ़ाएगा बल्कि त्वचा को नया जीवन और नेचुरल चमक भी देगा।
मास्क बनाने के लिए
सबसे पहले आप मिल्क पाउडर लें, मैदा लें, गुड़हल के फूल का पाउडर लें और बेसन लें। इसके बाद इन चारों को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सी में पीस लें और एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें। फिर रोजाना इस पाउडर को थोड़ा-सा लें और साफ चेहरे पर कच्चे दूध या दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अच्छे से अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद मास्क को आधे घंटे के लिए त्वचा पर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर जब मास्क सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
आपको कुछ ही दिनों में इसका फायदा दिखने लगेगा। त्वचा ग्लो करने लगेगी और चेहरे पर निखार आ जाएगा तो कोशिश करें कि इसका रोजाना, जब भी समय मिले, उपयोग अवश्य करें।
ये भी पढे़ं- Hair Care Diet: बाल झड़ना बंद और ग्रोथ दोगुनी, ये खाने की चीजें बदल देंगी आपकी हेयर हेल्थ
मिल्क पाउडर
मिल्क पाउडर स्किन को पोषण देता है और ड्राईनेस दूर करता है साथ ही फेस को नेचुरल ग्लो देता है।
मैदा
मैदा त्वचा को टाइट करने में मददगार होता है। ये झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है साथ ही ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गुड़हल के फूल का पाउडर
इस फूल का पाउडर एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है और त्वचा को जवां और निखरी बनाता है।
बेसन
बेसन डीप क्लीनिंग करता है इसके साथ ही स्किन टोन को निखारता है और टैनिंग हटाने में भी काफी ज्यादा असरदार होता है।
ये भी पढे़ं- Hair Care Tips: बिना केमिकल, बिना खर्च, घर बैठे तेजी से बढ़ाएं बालों की लंबाई
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
4 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
12 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines