हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care: घर बैठे पिंपल-फ्री स्किन कैसे पाएं? एक्सपर्ट ने बताया सटीक तरीका

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चेहरे पर कील-मुहासे-पिंपल हो जाते हैं, इसलिए वे डॉक्टर के पास दौड़ते हैं। अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार कुछ टिप्स के बारे में, जिन्हें आप रोजाना अजमा सकते हैं और त्वचा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

Skin Care: आज के समय में हर कोई क्लियर, सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, डॉक्टर के पास जाते हैं और हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। कुछ लोग इतने व्यस्त होते हैं कि अपनी त्वचा के लिए समय ही नहीं निकाल पाते, जिससे उन्हें बहुत सी दिक्कत होती है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और स्किन को क्लियर व सुंदर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानिए एक्सपर्ट से कि चेहरे पर कील, मुहासे, पिंपल कैसे होते हैं और उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

समस्या की वजह

एक्सपर्ट के अनुसार पेट में गर्मी या एसिडिटी, कम नींद से कील, मुहासे और पिंपल हो सकते हैं। इसके लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय और असर खुद देखें।

मुंह में पानी भरकर रखें

यदि आप क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले मुंह में कुछ देर पानी भरें। थोड़ी देर रखने के बाद निकाल दें, ऐसा करने से पानी गर्म महसूस होगा और पेट की गर्मी से आराम मिलेगा। इसे रोजाना 6‑7 बार करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Skin Care: इस एक चीज से करें अपने चेहरे को ग्लो, एक्सपर्ट से जानें केला छिलका मास्क के फायदे

चेहरे को ठंडे पानी से धोएं

चेहरे को रोजाना ठंडे पानी से धोएं और इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर कोई गंदगी न रहे। क्योंकि त्वचा गंदी होने पर कील, पिंपल और मुहासे होने लगते हैं, जो आसानी से नहीं जाते। इसलिए इस उपाय को रोजाना करें।

विज्ञापन

मुंह फुलाने की प्रक्रिया करें

एक्सपर्ट के मुताबिक आप रोजाना मुंह फुलाने की कोशिश करें। इससे गाल की नसें खुलती हैं और चेहरे पर पिंपल व मुहासे कम होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह उपाय बीपी (ब्लड प्रेशर) के मरीज न करें।

ये भी पढ़ें- Skin Care: सेलेब्स जैसी स्किन चाहिए? निया शर्मा का DIY फेस पैक जरूर ट्राई करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola