Skin Care: इस एक चीज से करें अपने चेहरे को ग्लो, एक्सपर्ट से जानें केला छिलका मास्क के फायदे

आज के समय में बहुत से लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसी वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे, झाइयां और कालापन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह जिससे आप सिर्फ एक चीज से पा सकते हैं सुंदर, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा।

Skin Care: इस एक चीज से करें अपने चेहरे को ग्लो, एक्सपर्ट से जानें केला छिलका मास्क के फायदे

Skin Care: आज के समय में त्वचा की देखभाल करना एक मुश्किल काम बन गया है। कुछ लोग तो स्किन के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो बिजी दिन के चलते अपनी त्वचा और अपने लिए कुछ पलभर का समय नहीं निकाल पाते हैं। कुछ लोग केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं, जो लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को सुंदर और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो जानिए एक्सपर्ट से कौन-सी एक ऐसी चीज है जो जिसे अपनाकर आपकी त्वचा चमत्कारी हो सकती है।

विज्ञापन

केले के छिलके से बनाए मास्क

केला सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक केले का छिलका त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सबसे पहले एक पूरे केले का छिलका ले लें। इसके बाद इसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब मिक्सी में इसको पीस लें और पेस्ट बना लें।

विज्ञापन

जब पेस्ट बन जाए तो इसके अंदर आप आधा चम्मच चावल का आटा मिला लें, साथ ही आधा चम्मच चीनी। इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। बस इन तीन चीजों से आपको DIY फेस मास्क रेडी हो जाएगा।

विज्ञापन

इस तरह लगाएं मास्क

एक्सपर्ट के मुताबिक आपका जैसे ही मास्क रेडी हो जाए। आप सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से वॉश कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से अपनी स्किन पर लगाएं। अब मास्क लगाने के बाद इसको सूखने छोड़ दें।
जब मास्क सूख जाए आप इसको ठंडे पानी से फेस को धो लें।

अगर आप इस मास्क को रोजाना एक बार करते हैं तो आपको इसके कई सारे फायदे मिल सकते हैं। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा लाभदायक हैं। इ

विज्ञापन

सके साथ ही आप इस पेस्ट को ज्यादा बनाकर एक एयर टाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। इससे आपका काम आसान हो जाएगा बस आपको रोज इसको निकाल कर अपनी त्वचा पर कुछ देर के लिए लगाना ही होगा।

सामिग्री के फायदे

केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा से झुर्रियों को दूर करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट बनाता है और डेड स्किन हटाने में भी कारगर होता है। चावल का आटा (Rice Flour) नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और टैनिंग को हटाने में मदद करता है और चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो स्किन से डेड सेल्स हटाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ