News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Skin Care: आजकल लोग सुंदर, कोमल और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने खानपान से लेकर स्किन केयर तक का पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सुंदर त्वचा तो चाहते हैं लेकिन उसके लिए कुछ करते नहीं हैं। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ग्लोइंग स्किन पाना एक मुश्किल काम हो गया है। जिसके चलते लोग अपनी स्किन का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। कुछ लोग भारी मेकअप के बाद बस एक बार फेसवॉश करते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी त्वचा पूरी तरह से साफ हो गई है। क्या आप भी इन्हीं में से एक हैं? तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सिर्फ एक बार फेसवॉश करने से आपकी त्वचा गहराई से साफ क्यों नहीं होती। साथ ही जानिए एक आसान तरीका जिससे आप डबल डीप क्लींजिंग कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सिर्फ महंगे और सही मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा को अंदर से डबल क्लीन करना भी बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आपको सिर्फ कच्चा दूध और कॉटन पैड की जरूरत होगी। डबल डीप क्लींजिंग से स्किन में मौजूद ऑयल और वॉटर बेस्ड गंदगी दोनों को हटाया जा सकता है। साथ ही यह स्किन का pH लेवल भी मेंटेन करता है।
ये भी पढे़ं- Skin Care: ब्यूटी एक्सपर्ट भी करते हैं इस्तेमाल, जानिए 4 चीजों से बना ये ग्लोइंग स्किन स्क्रब
अगर आप इस उपाय को रोजाना अपनाते हैं तो यह न केवल आपको ग्लोइंग स्किन देगा बल्कि त्वचा को गहराई से साफ करके उसमें नैचुरल चमक भी लौटाएगा।
ये भी पढे़ं- Skin Care: ड्रैगन फ्रूट का छिलका फेंकना बंद करें, स्किन के लिए है चमत्कारी
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।