Natural Way to get rid of Skin Allergy: बदलते मौसम में दाद, खाज और खुजली होना आम बात है। लेकिन अगर कुछ समय में स्किन से जुड़ी ये समस्याएं खत्म नहीं होती हैं तो ये गंभीर भी हो सकती है। दरअसल, स्किन इंफेक्शन बहुत जल्दी लोगों के बीच फैलता है। वहीं जब स्किन प्रॉब्लम बढ़ने लगती हैं, तो इससे लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
आमतौर पर ये समस्याएं शरीर में ऑक्सीजन की कमी, पानी की कमी, ज्यादा पसीना आना, स्ट्रेस हार्मोन और पित्त के बढ़ने आदि से होती हैं। ऐसे में आप एक घरेलू उपाय से तमाम स्किन प्रॉब्लम को ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू पेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर ही सस्ते में बना लेंगे। इसके अलावा इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं इस पेस्ट को कैसे घर पर ही आप बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: घर पर ही इन 5 तरीकों से होली पार्टी को बनाएं खास
पेस्ट के लिए किन चीजों की जरूरत है?
- फिटकरी
- कपूर
- नारियल का तेल
स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा कैसे पाएं?
स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको फिटकरी, कपूर और नारियल के तेल की जरूरत होगी। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक फिटकरी लीजिए, फिर उसे तोड़कर उसका पाउडर बना लीजिए। इसके बाद एक कपूर के 4 से 5 पीस लीजिए और उसे भी तोड़कर उसका पाउडर बना लीजिए। अब एक कटोरी में आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर, आधा चम्मच कपूर का पाउडर लें। लेकिन याद रखें कि दोनों की मात्रा बराबर हो। इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दें कि पेस्ट में गलती से भी फिटकरी या कपूर के टुकड़े नहीं हो। अब एक चम्मच नारियल का तेल भी पेस्ट में डाल लें। अब तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस तरह तैयार हो गया है आपका पेस्ट।
अब दाग-धब्बे वाली जगह पर इस पेस्ट को हल्के हाथ से कॉटन से लगाएं। याद रखें कि इस पेस्ट को आपने रगड़ना नहीं है। अब लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको इरिटेशन या खुजली होती है, तो इसे तुरंत हटा दें। अगर आपको इरिटेशन नहीं होती है, तो पेस्ट को 15 से 20 तक लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे गीली कॉटन से साफ कर लें। जब आप नियमित रूप से इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो कुछ ही समय में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये की ये एक चीज साफ कर देगी बाथरूम की गंदी टाइल्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines