Sir Me Khujli Hona: सिर में खुजली होना एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. सिर की खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डैंड्रफ होना, फंगल इंफेक्श, स्ट्रेस या फिर जूं पड़ना. ऐसे में सिर पर होने वाली तेज खुजली से व्यक्ति परेशान तो होता ही है, साथ ही किसी और के सामने सिर खुजाने पर शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ता है. ऐसे में अगर आपके सिर पर भी खुजली महसूस होती है तो यहां जानिए किस तरह इस खुजलाहट को दूर किया जा सकता है. घर के ही कुछ नुस्खे आपके काम आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – फटी एड़ी को मुलायम कैसे करें? जानिए रसोई की कौन सी चीजें पैरों को बनाएंगी सॉफ्ट
कैसे दूर होगी सिर की खुजली
सिर पर होने वाली खुजली को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाकर देखे जा सकते हैं
नीम से सिर धोना
स्कैल्प पर जमी गंदगी को हटाने के लिए और सिर की खुजली (Head Itching) दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि नीम के पत्तों को लेकर पानी में उबाल लेना है. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे सिर पर डालकर धोएं. नीम के पत्तों से सिर धोने पर खुजली से राहत मिलती है.
करी पत्ते और नारियल का तेल
नारियल तेल और करी पत्ते को साथ पकाएं. जब तेल हल्का गुनगुना हो तो इसे सिर पर लगाएं. इसे सिर पर आधे से एक घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. सिर की खुजली दूर होती है.
नींबू और दही
डैंड्रफ के कारण अगर सिर पर खुजली होती है तो दही और नींबू का रस काम आ सकता है. दही में नींबू का रस मिलाकर इसे सिर पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे डैंड्रफ कम होता है और सिर की खुजली से राहत मिलती है.
एलोवेरा जैल
स्कैल्प पर ताजा एलोवेरा का गूदा या फिर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा से स्कैल्प को हाइड्रेशन मिलता है जिससे स्कैल्प का रूखापन कम होता है. साथ ही, एलोवेरा से स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं.
क्यों होती है सिर में खुजली
- सिर में खुजली होने की एक वजह डैंड्रफ भी हो सकता है. डैंड्रफ के कारण स्कैल्प पर खुजली होने लगती है.
- स्कैल्प के रूखेपन के कारण भी सिर पर खुजली होने लगती है. शरीर में पानी की कमी से या गर्म पानी से सिर धोने पर ऐसा हो सकता है.
- सिर में जूं होने पर खुजली हो सकती है. जूं या लीखों के कारण खासतौर से बच्चों के सिर पर खुजली होती है.
- फंगल इंफेक्शन के कारण सिर पर खुजलाहट होती है. इससे सिर पर लाल चकत्ते नजर आ सकते हैं.
- सिर पर पसीना और गंदगी जमने से भी खुजली होती है. स्कैल्प पर बैक्टीरिया जमने के कारण ऐसा होता है.
- हेयर स्प्रे या हेयर प्रोडक्ट्स के कारण स्कैल्प पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.
- तनाव और चिंता के कारण भी सिर पर खुजली होने लगती है.
यह भी पढ़ें – फटी एड़ी को मुलायम कैसे करें? जानिए रसोई की कौन सी चीजें पैरों को बनाएंगी सॉफ्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
9 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
10 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
12 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
14 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
15 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
19 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines