Pankaj Udhas Net Worth: ‘चिट्ठी आई है….’ ये गजल आज भी लोगों की जुबां पर छाई रहती है। लेकिन इस गजल के गायक अब हमारे बीच नहीं रहे। आज यानी 26th फरवरी 2024 को गजल सम्राट पंकज उधास का निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके परिवार वालों ने दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। गजल गायक पंकज उधास ने बहुत ही कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि अब वो अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गजल सम्राट कुल कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे।
ये भी पढ़ें- पहले गाने के मिले थे 51 रुपये, फैन ने कनपटी पर तानी थी बंदूक; 10 पॉइंट में Pankaj Udhas के अनसुने Facts
इतने करोड़ों के मालिक थे पंकज
पंकज उधास को सिनेमा की दुनिया में गजल सम्राट नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई गजल और गाने दिए हैं। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं रहे। पर अपनी गजलों और गानों के जरिए वो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। बता दें कि गायक पंकज ने बतौर सिंगिंग अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले एक कार्यक्रम में गाना गाया था। यहां उन्होंने ‘ए वतन के लोगों…’ गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें मात्रा 51 रुपये मिले थे। लेकिन आज वो अपने परिवार वालों के लिए अच्छी-खासी संपत्ति छोड़ कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइव परफॉर्मेंस से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती थी। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी था, जिससे भी उन्हें पैसे आते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास लगभग 24 से 25 करोड़ रुपये की संपत्ति के अकेले के मालिक थे।
कारों के शौकीन थे पंकज
इसके अलावा पंकज उधास को गाड़ियों का भी बहुत शौक था। एक बार इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, जब उन्हें थकान होने लगती थी तो वो स्ट्रेस बूस्ट करने के लिए ड्राइविंग पर निकल जाया करते थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, साल 1951 में उन्होंने अपनी पहली कार ली थी, जो कि उनके बहुत करीब थी।
बेटी ने दी जानकारी
आपको बता दें कि पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी nayaabudhas ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, बहुत भारी मन से हम आपको बता रहे हैं कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।
ये भी पढ़ें- Pankaj Udhas Love Story: पड़ोस में दूसरे धर्म की लड़की को बनाया दुल्हन, रोचक है गजल सम्राट की प्रेम कहानी
संबंधित खबरें
न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
35 mins agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 hr agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
2 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
14 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
22 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
22 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines