Bhabhi Mehndi Design: मेहंदी हर मौके पर अच्छी लगती है, खासतौर से सुहागिनों के हाथों पर. ऐसे में अगर आपके घर में शादी है और वो भी आपकी ननद की, तो सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. आप अपने मेकअप के साथ-साथ हाथों की मेहंदी पर भी ध्यान दें, क्योंकि यह आपके पूरे लुक को खास बना देती है और शादी के हर फंक्शन में आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज देती है. हालांकि, सही मेहंदी डिजाइन ना सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि हर तरह की साड़ी के साथ परफेक्ट मैच भी बनाती है. ऐसे में अगर आप भी ननद की शादी के लिए कुछ एलिगेंट, ट्रेंडी और टाइमलेस मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही है तो एक बार यह लेख जरूर पढ़ें. हमने यहां पर कुछ ट्रेंडी मेहंदी के डिजाइन साझा किए हैं.
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में क्यों झड़ रहे हैं बाल? रोज की यह बड़ी गलती बना रही है लोगों को गंजेपन का शिकार
ननद की शादी के लिए Mehndi Designs | Sister In Law Wedding Mehndi Designs
मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
सिल्क साड़ी के लिए मिनिमल फ्लोरल मेहंदी बहुत ही अच्छी लगेगी. आप भारी साड़ी पर भी इस डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं, क्योंकि इसमें छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और बेलें बनाई जाती हैं. इससे हाथों को क्लासी लुक मिलता है और साथ में चूड़ियां खूब जंचती हैं. आप साड़ी के मैचिंग की चूड़ियां पहनकर अपना लुक फाइनल कर सकती हैं.
बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन
आजकल यह डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में है, जिसमें कलाई से उंगलियों तक एक पतली-सी बेल बनाई जाती है. यह डिजाइन उन लोगों पर ज्यादा अच्छा लगता है जिनकी साड़ी बहुत ही सिंपल होती है. अगर आपके पास वक्त नहीं है या आपको हल्के डिजाइन पसंद हैं तो हाथों को लंबा और स्लिम लुक देने के लिए यह एकदम परफेक्ट है.
जालीदार मेहंदी डिजाइन
यह बहुत ही मॉर्डन और नया पैटर्न है, जिससे बहुत ही रॉयल लुक मिलता है. अगर आपकी साड़ी का पल्ला भारी है तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लुक को और निखार देगी. बता दें, इस डिजाइन में हाथों पर जाल जैसा डिजाइन बनाया जाता है और एक शानदार लुक दिया जाता है. इससे हाथ बहुत ही यूनिक और एलिगेंट लगते हैं. बेहतर होगा कि आप पतली जाली वाला डिजाइन सेलेक्ट करें.
यह डिजाइन साड़ी, सूट या फिर ड्रेस के साथ भी अच्छे लगते हैं. आप अपनी ड्रेस के हिसाब से डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं और साथ में रिंग या घड़ी पहनकर लुक को क्लासी बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रात का खाना कैसे होना चाहिए? ये आम गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines