DDLJ के ग्रीन लहंगे से लेकर ऐश्वर्या की कान्स साड़ी तक, दिल्ली में सजे मनीष मल्होत्रा के आइकॉनिक आउटफिट्स

Manish Malhotra Fashion Show: मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। हाल ही में दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक के दौरान उन्होंने अपनी आइकॉनिक ड्रेसेस का प्रदर्शन किया, जिसमें काजोल का ग्रीन लहंगा और बोले चुड़िया वाला पिंक शरारा भी शामिल था।

Source-ANI

Manish Malhotra Fashion Show: फैशन वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स ने हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। चाहे वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की काजोल का लहंगा हो या ऐश्वर्या राय की कान्स वाली रॉयल बनारसी साड़ी। मनीष के आउटफिट्स हर बार कुछ नया और अनोखा पेश करते हैं, जो एक बार में मन मोह लेते हैं। हाल ही में दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक फैशन इवेंट में मनीष मल्होत्रा के कुछ आइकॉनिक और क्लासी डिजाइन्स को फीचर किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में चल रहा इंडिया काउचर वीक

दिल्ली के ताज पैलेस में हर साल इंडिया कॉउचर वीक का आयोजन होता है। मनीष मल्होत्रा ने इस आयोजन में पूरे 5 साल बाद दोबारा हिस्सा लिया, मगर फिर भी उन्होंने अपने कमबैक में ऐसी छाप छोड़ी कि पिछले पांच सालों की कमी भी पूरी हो गई। इस समारोह में उन्होंने अपने फैशन करियर के सबसे यादगार आउटफिट्स को फीचर किया है। यही नहीं, उनके कुछ अन्य डिजाइन्स को भी मॉडल्स ने रैंप वॉक के जरिए पेश किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है इंडिया कॉउचर वीक?

इंडिया कॉउचर वीक भारत में होने वाला एक फैशन इवेंट होता है जो हर साल आयोजित किया जाता है। इस फैशन वीक में इंडिया के कई फैशन डिजाइनर्स अपने कलेक्शन की नुमाईश करते हैं। इस बार यह दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन वीक के पीछे उद्देश्य भारतीय डिजाइनरों को एक बड़ा मंच पेश करना है ताकि उन्हें भी अपने काम की तारीफ पाने का अवसर मिल सके। इससे उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान भी मिलती है।

विज्ञापन

क्या होता है इस आयोजन में?

आमतौर पर इस आयोजन में सब्यसाती, मनीष मल्होत्रा, अबु जानी से लेकर जावेद हबीब जैसे बड़े डिजाइनरों के आउटफिट्स को शोकेस किया जाता है। यह लक्जरी फैशन इवेंट होता है, जहां पर हाई-एंड आउटफिट्स, कस्टम-मेड आउटफिट्स और ट्रेडिशनल ड्रेसेस का खूबसूरत मिश्रण पेश किया जाता है।

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने शोकेस किए अपने ये आउटफिट्स

मनीष मल्होत्र ने इस फैशन इवेंट में काजोल द्वारा पहने गए आइकॉनिक दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मेहंदी लगा के रखना सॉन्ग वाले ग्रीन लहंगे को फीचर किया गया। कभी खुशी, कभी गम के बोले चुड़ियां सॉन्ग पर करीना के पिंक शरारा ड्रेस को फीचर किया गया है। इसके साथ-साथ हाल ही में ऐश्वर्या राय द्वारा कान्स में पहनी गई बनारसी व्हाइट साड़ी को भी शोकेस किया गया। इस फैशन इवेंट में चार चांद लगाने के लिए एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का वोग फोटोशूट में पहना गया कस्टम आर्काइवल ड्रेस भी प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ