Weight Loss Diet Plan: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने आप को स्लिम-फिट तो करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि क्या करें। बिग बॉस की शहनाज गिल, जो आज भी सभी के दिलों पर छाई हुई हैं, अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर आज भी काफी चर्चा में रहती हैं।
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके मन में यह सवाल आता है कि आखिर शहनाज ने कुछ ही महीनों में अपना वजन कैसे कम किया? आखिर शहनाज क्या खाती हैं? अगर आप भी उन्हीं लोगों में हैं और अपने आप को शहनाज की तरह स्लिम-फिट बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं शहनाज का बताया हुआ डाइट प्लान, जिसे आप भी अपनी रोजाना की जिंदगी में अपना सकते हैं।
सुबह उठते ही पीती हैं पानी
शहनाज गिल ने अपनी वीडियो में बताया है कि वह अपने वजन को कम और कंट्रोल में रखने के लिए दिनभर क्या खाती हैं।
शहनाज बताती हैं कि वह सुबह सबसे पहले उठकर पानी का सेवन करती हैं और फिर भीगे हुए ड्राईफ्रूट्स खाती हैं। इसके साथ ही वह रोजाना 3-4 लीटर पानी पी लेती हैं।
एक घंटा करती हैं योग
शहनाज रोजाना सुबह ड्राईफ्रूट्स खाने के बाद खुद को एक्टिव, फिट और हेल्दी रखने के लिए एक घंटा योग करती हैं।
जिससे उनकी बॉडी फ्लेक्सिबल बनी रहे और सेहत में एनर्जी बनी रहे।
ब्रेकफास्ट में खाती हैं पोहा
सुबह शहनाज हेल्दी ब्रेकफास्ट ही लेती हैं। वीडियो में वह होममेड हेल्दी पोहा बनाते हुए दिखती हैं, जिसमें वह सब्जियों की मात्रा ज्यादा और पोहे की मात्रा कम रख रही हैं। इसके साथ ही वह नाश्ते के साथ दही का भी सेवन करती हैं।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Drink: क्या आप भी चाहते हैं 3 महीने में स्लिम फिगर? अपनाएं एक्सपर्ट का ये घरेलू नुस्खा
होममेड लंच का करती हैं सेवन
शहनाज वीडियो में बता रही हैं कि वह रोजाना होममेड लंच लेती हैं। जिसमें वह प्रोटीन, हेल्दी कार्ब्स और फाइबर का खास ध्यान रखती हैं, ताकि उनकी फिट बॉडी को संतुलित डाइट मिल सके।
शाम के स्नैक्स में क्या खाती हैं शहनाज
शाम होते ही शहनाज बताती हैं कि वह हेल्दी स्नैक्स जैसे कि घी में रोस्ट किए हुए मखानों का सेवन करती हैं। साथ ही वह कहती हैं कि जब भी वह शूट पर बाहर जाती हैं, तो इस हेल्दी स्नैक को अपने साथ कैरी करती हैं।
रात के खाने में क्या खाती हैं गिल
शहनाज गिल वीडियो के दौरान बताती हैं कि वह रात के खाने में हल्का भोजन लेती हैं, जैसे खिचड़ी। साथ ही वह एक कटोरी दही और थोड़ा सा किसी भी हरी सब्जी का सूप लेती हैं।
ये भी पढ़ें-Seeds Eating Time: क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं बीज? हो सकता है भारी नुकसान
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines