Seeds Eating Time: क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं बीज? हो सकता है भारी नुकसान

Seeds Eating Time: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सीड्स का सेवन तो करते हैं लेकिन उन्हें इन बीजों को खाने का सही समय नहीं पता होता है। अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं डॉक्टर सेठी से कि हर बीज को खाने का सही समय क्या होता है।

Seeds Eating Time: क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं बीज? हो सकता है भारी नुकसान

Seeds Eating Time: आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं और खान-पान पर भी पूरा फोकस करते हैं। कुछ लोग जब मन करता है, तब सीड्स का सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीजों को खाने का भी एक सही समय होता है? अगर नहीं जानते, तो अब जान लीजिए। आइए जानते हैं डॉक्टर सेठी से कि आपको किस समय पर कौन से सीड का सेवन करना चाहिए, जिससे आपको इसके अधिकतम लाभ मिल सकें।

सुबह खाली पेट चिया सीड्स

एक्सपर्ट के अनुसार, चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। सुबह खाली पेट चिया सीड्स को पानी में भिगोकर लेने से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है।यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और एनर्जी भी बूस्ट करता है।

सुबह अलसी के बीज

रोजाना सुबह अलसी के बीज का सेवन करने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में मिलते हैं।इन्हें सुबह पीसकर या पाउडर के रूप में लेने से शरीर में सूजन कम होती है, हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, कोलेस्ट्रॉल घटता है और कब्ज में भी राहत मिलती है।

रात के खाने के साथ तिल के बीज

तिल कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। रात को खाने के साथ तिल लेने से नींद बेहतर आती है और शरीर को रात में जरूरी पोषण भी मिलता है। ये हड्डियों को मजबूती देते हैं और नींद में सुधार करते हैं।

खाने के बाद सौंफ

सौंफ आमतौर पर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में खाई जाती है, लेकिन यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और पेट की गैस व अपच को दूर करती है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ