Kheer Recipe: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. मान्यतानुसार शरद पूर्णिमा की रात छत पर खीर रखनी चाहिए जिससे शीतल चांदनी से अमृत वर्षा का अमृत रस खीर में गिरे और इसे सभी मिलकर खा सकें. ऐसे में अगर आप भी खीर बनाने वाले हैं तो यहां जानिए खीर बनाने की बेहद आसान रेसिपी. इस तरह खीर बनाएंगे तो खीर का स्वाद तो अच्छा आएगा ही, साथ ही खीर ठंडी होने के बाद भी खाई जाए तो बेहद टेस्टी लगेगी. यहां आपके लिए खीर की एक नहीं बल्कि 2 रेसिपीज दी जा रही हैं, एक है बेसिक खीर और दूसरी कंडेस्ड मिल्क वाली खीर. ये दोनों ही तरह की खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, मूंग की दाल से तैयार होगा यह प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट
चावल की खीर बनाने की रेसिपी
खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा एक घंटे का समय लगेगा और आपकी खीर बनकर तैयार हो जाएगी.
खीर की सामग्री
छोटे चावल धुले और भीगे हुए – 50 से 60 ग्राम
दूध – 1 लीटर
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
चीनी – 100 ग्राम
गार्निश के लिए कटे हुए सूखे मेवे
खीर बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कढ़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें.
- अब इसमें धुले और भीगे हुए चावलों को डाल दें और पकने दें.
- धीमी आंच पर जब चावल पकने लगें तो उसमें इलायची का पाउडर डाल दें. इससे खीर का स्वाद और बेहतर हो जाएगा.
- जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें चीनी डाल दें.
- खीर को लगातार हिलाते रहें और फिर जब खीर गाढ़ी हो जाए तो उबाल आने दें.
- आखिर में सूखे मेवे डालकर आंच बंद कर दें. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट खीर.
- इस खीर को गर्म या ठंडा जैसे चाहे वैसे स्वाद लेकर खाया जा सकता है.
कंडेंस्ड मिल्क से भी बना सकते हैं खीर
कंडेस्ड मिल्क डालकर भी स्वादिष्ट खीर बनाई जा सकती है. इसके लिए एक चौथाई कप चावल को धोकर भिगो लें. अब 4 कप फुल फैट दूध को आंच पर चढ़ा दें. दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. इसमें चावल को डालकर पकाएं. 15 से 20 मिनट में चावल पक जाएंगे. जब चावल पक जाएं तो इसमें आधा कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर पकाएं.
खीर को लगातार चलाते रहें जिससे यह बर्तन के तले से ना चिपके. अब इसमें केसर के छल्ले, सूखे मेवे और जरूरत हो तो थोड़ी चीनी डालें नहीं तो बिना चीनी के ही खीर पका लें. कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है इसीलिए चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट कंडेस्ड मिल्क वाली खीर.
यह भी पढ़ें – Hemp Seeds Chutney: नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 hr agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
3 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
4 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
7 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
7 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
8 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
8 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
10 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines