Hemp Seeds Chutney: नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका

Hemp Seeds Chutney: हम नशे वाली भांग की नहीं, बल्कि इसके बीजों की बात कर रहे हैं. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन अगर आपको प्रोटीन के साथ स्वाद चाहिए तो भांग के बीजों की चटनी बनाकर खाई जा सकती है.

Hemp Seeds Chutney:

भांग के बीजों की चटनी नशे के लिए नहीं, बल्कि अपने पोषक तत्वों की वजह से जानी जाती है. Image Credit- AI

खाने-पीने के शौकीन हमेशा कुछ नया खाने की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो भांग के बीजों से तैयार चटनी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. बता दें उत्तराखंड और हिमालयी जैसे इलाकों में भांग की चटनी पारंपरिक थाली का हिस्सा है. इसका स्वाद हल्का नटी यानी मेवों जैसा होता है, जो दाल-चावल, रोटी और पहाड़ी डिश के साथ काफी अच्छा लगता है. खास बात यह है कि भांग के बीजों से बनी यह चटनी नशे के लिए नहीं, बल्कि अपने पोषक तत्वों की वजह से जानी जाती है. इसके बीज मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, बाकी अगर आप चाहें तो ऑनलाइन भी बीज मंगवा सकते हैं. भांग के बीजों की चटनी की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

भांग के बीजों की चटनी क्यों है खास?

भांग के बीजों को अंग्रेजी में हेम्प सीड्स कहा जाता है. इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. खास बात यह है कि इसमें नशा नहीं होता, क्योंकि नशा टीएचसी की वजह से पैदा होता है. हालांकि, बीजों की प्रोसेसिंग और क्वालिटी के हिसाब से फर्क महसूस हो सकता है. अगर आप बीज पत्तों के साथ खरीद रहे हैं तो इसमें नशा हो सकता है. इसलिए हमेशा भांग के बीजों का ही इस्तेमाल करें.

भांग के बीजों की चटनी कैसे बनाएं? 

इस स्वादिष्ट और पारंपरिक चटनी को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. 

विज्ञापन

सामग्री 

  • भांग के बीज- 3 चम्मच
  • हरी मिर्च- 4 
  • लहसुन- 1 कली 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • जीरा- 1 चुटकी 

विधि

  • सबसे पहले एक पैन को हल्की आंच पर गर्म करें और भांग के बीज डालकर हल्का भून लें. बीजों को लगातार चलाते रहें, ताकि वे जलें नहीं और जब हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. 
  • इसी पैन में बाकी सामग्रियों को डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें. अगर चटनी को तीखा रखना है तो लाल मिर्च का भी इस्तेमाल करें, बाकी हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं. 
  • भुने हुए बीजों को लहसुन, हरी मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर दरदरा या बारीक पीस लें. पारंपरिक स्वाद के लिए इसे सिलबट्टे पर भी पीसा जा सकता है. 
  • अब तैयार चटनी में नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं. बस आपकी स्वादिष्ट भांग के बीजों की चटनी बनकर तैयार है. 

किन चीजों के साथ खाएं भांग की चटनी?

भांग के बीजों की चटनी को गरम-गरम रोटी, पराठे, दाल-चावल और पहाड़ी डिश के साथ सर्व किया जा सकता है. बाकी सब्जी या चावल से साथ भी यह चटनी काफी अच्छी लगेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ