भारतीय घरों में शाही टुकड़ा एक ऐसा मिठाई है, जिसे खाने के बाद शायद ही कोई बोले माजा नहीं आया. अपने शानदार जायके, मलाईदार स्वाद के लिए यह मशहूर है. आज मार्केट में कई दुकानों में इसे बड़ी मात्रा में बनाया जाता है, लेकिन शाम होते-होते पूरा बिक जाता है, जिससे आप इसकी लोकप्रियता है अंदाजा लगा सकते हैं. अगर आप भी इसे अपने घर में बनाना चाहते हैं, लेकिन इसकी रेसिपी आपको समझ नहीं आ रही है, तो आइए आपको बताते हैं आप कैसे आसानी से स्पेशल शाही टुकड़ा घर पर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- Breakfast Recipe: बेसन नहीं, इस बार बनाएं आटे और प्याज का कुरकुरा चीला, स्वाद के साथ
शाही टुकड़ा बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
- 8 से 10 ब्रेड स्लाइस
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1 कप चीनी
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- छोटा चम्मच केसर
- थोड़ा घी
- जरूरत मुताबिक कटे हुए बादाम
- चौथाई कप कटे हुए पिस्ते
- चौथाई कप कटे हुए काजू
- चौथाई कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
कैसे बनाएं घर पर स्वादिष्ट शाही टुकड़ा
- शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और उन्हें मनचाहे आकार में काट लें.
- एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. दूध जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- अब एक पैन में घी गर्म करें और ब्रेड के टुकड़ों को धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
- तैयार ब्रेड को प्लेट में रखें और ऊपर से केसर वाला गाढ़ा दूध डालें, ताकि ब्रेड अच्छी तरह स्वाद सोख ले.
- आखिर में कटे हुए बादाम, पिस्ते, काजू और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. चाहें तो आप इसे फ्रिज में रख कर फिर सर्व करें या फिर गर्म ही सर्व कर दें.
इस शानदार डिश को बनाकर जब आप अपने मेहमानों के सामने परोसेंगे, तो वह खूब इसका लुत्फ उठाएंगे और आपकी तरीफ करेंगे. ध्यान रखें अगर आप ज्यादा बना रहें हैं, तो सामग्री में भी इजाफा करें, तभी जातक जायकेदार शाही टुकड़ा तैयार होगा.
यह भी पढ़ें:- आलू कुलचा बनाते वक्त बाहर नहीं आएगी स्टफिंग, बिना तंदूर ऐसे कर सकते हैं तैयार
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
15 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
17 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
19 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
20 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines