Shahi Tukada Recipe: मीठा खाने का शौकीन तो हर कोई होता ही है, लेकिन मीठे में कुछ अलग मिल जाए, तो बात ही क्या। अक्सर लोग आलस करते हैं और बाजार में बनी मिठाईयों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होती है।
इसलिए आज हम आपके लिए बेहद आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे बनाने में आपका ज्यादा टाइम भी नहीं जाएगा और इससे आपको स्वाद भी मिलेगा और ये आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं देगी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रेड से बनने वाले स्वादिष्ट ‘शाही टुकड़े’ की, जो कम मेहनत में बनने वाला एक टेस्टी डिजर्ट है। इसलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है।
और पढ़िए – Tandoori Dhokla Recipe: वीकेंड पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्नैक, टाई करें तंदूरी ढोकला रेसिपी
शाही टुकड़ा बनाने के लिए ये है जरूरी सामग्री
घर पर शाही टुकड़ा बनाने के लिए आपको सफेद ब्रेड, देसी घी या ऑलिव ऑयल, चीनी और पानी और खूशबू के लिए इलाइची। साथ ही दूध, चीनी और ड्राई फ्रूटस से रबड़ी बनानी है।
ये है शाही टुकड़ा बनाने की आसान विधि
शाही टुकड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सफेद ब्रेड लेना है और इसे किनारे से काट लेना है। इसके बाद ब्रेड को तिकोना या फिर चौकोर आकार में काट लें और फिर एक ब्रेड में से 2 या 4 टुकड़े कर लें।
इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म कर लें और ब्रेड को अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद एक पैन में पानी और चीनी लें लें और इसकी चाशनी तैयार करें। (इसके लिए आपको पतली चाशनी बनानी है) चाशनी के तैयार होने के बाद आप इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
और पढ़िए – Makhana Dosa Recipe: पौष्टिकता से भरपूर है ये नाश्ता, जानें मखाना डोसा की रेसिपी
इसके बाद एक पैन में दूध, शुगर फ्री और केसर डालकर उबाल लें। साथ ही आप इसमें छोटी-छोटी किशमिश और काजू भी डाल लें। जैसे ही आपको लगे कि दूध रबड़ी जैसे हो गया है, तो गैस को बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने दें।
इसके बाद सभी शाही टुकड़ो को चाशनी में डाल दें और एक प्लेट में इन्हें निकालकर रख लें। इसके बाद ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों पर थोड़ी रबड़ी लगा लें और फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद आप इस पर ड्राई फ्रूट डालकर कर इसे सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines