Sev Tamatar Recipe: भागदौड़ भरी जीवनशैली में किसी के पास इतना टाइम नहीं होता कि हर रोज कुछ नया बना सके।
इसलिए आज हम आपके लिए बहुत ही आसान-सी सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं।
और पढ़िए –Rava Uttapam Recipe: मिनटों में बना सकेंगे रवा उत्तपम रेसिपी! जाने विधि
सेव टमाटर की सब्जी के लिए सामग्री
बेसन- 1 कप, टमाटर- 4 (बारीक कटे हुए), तेल- 3 बड़े चम्मच, काली सरसो के दाने- ½ छोटी चम्मच, जीरा- ½ छोटी चम्मच, हींग- ½ चुटकी, हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई), अदरक- 1 इंच (ग्रेट किया हुआ), धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच, नमक- 1 छोटी चम्मच, हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए, तेल- तलने के लिए
बनाने की विधि
सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेव बनाना है। इसके लिए आपको एख बॉउल में 1 कप बेसन, ¼ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल लेकर सबको अच्छे से मिला लें।
इसके साथ ही इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर सोफ्ट आटा गूंथ लें।इसके बाद सेव को तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
इसके बाद जब तेल गरम हो जाए तो इसमें थोड़ा सा आटा डालकर इसका तापमान चेक कर करें। अगर आटा डालने पर वो तल कर ऊपर आ जाता है, तो इसका मतलब सेव तलने के लिए तेल अच्छे से गर्म हो चुका है।
इसके बाद हाथ से दबाते हुए मल-मल कर कढ़ाई में सेव बना लें। इसके बाद इसे गोल्डन ब्राउन हाेने तक तल लें। इसके बाद एक कढ़ाई में 2-3 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लें।
साथ ही इसमें ½ छोटी चम्मच काली सरसो के दाने, ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर भून लें। जब जीरा हल्का भुन जाए तो इसमें ½ चुटकी हींग, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक डाल कर मीडियम आंच पर हल्का सा भून लें।
और पढ़िए –Kalaknad Recipe: होली पर मिनटों में बनाएं कलाकंद, ये रही आसान विधि
इसके साथ ही इसमें 4 कटे हुए टमाटर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ¾ छोटी चम्मच नमक डाल कर टमाटर के नर्म होने तक पका लें।
इसके बाद टमाटर को हल्का सा मैश करें और इसमें 1 कप पानी डाल कर उबाल लें। फिर इसमें उबाल आने पर 1 कप सेव, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दें और और ढक कर पकने दें।
इसके बाद इसे एक बॉउल में निकाल लें और इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
3 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines