Sev Bhaji Recipe: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि अचानक घर में मेहमान आ जाते हैं और फ्रिज में कोई ढंग की सब्जी नहीं होती है. ऐसी सिचुएशन में सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि रोटी या पराठे के साथ ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार भी हो जाए और मेहमानों को पसंद भी आए. इस परेशानी का समाधान है आपके किचन में रखी सेव नमकी. हम सिर्फ नमकीन या स्नैक की तरह नहीं बल्कि सेव को सब्जी की तरह मेहमानों के सामने परोसेंगे और वे इसे उंगलियां चाटकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि बिना कोई सब्जी काटे और ज्यादा देर तक पकाए 10 मिनट में ही सेव भाजी कैसे बनाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट
सेव भाजी बनाने की रेसिपी
सामग्री
मोटी सेव-1 कप
दूध-1 कप
टमाटर-2 (मीडियम साइज के)
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच
जीरा-1/2 छोटा चम्मच
तेल-2 बड़े चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया-बारीक कटा हुआ (सजाने के लिए)
ऐसे बनाएं दूध वाली सेव भाजी
- सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तब उसमें जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लीजिए.
- प्याज अच्छी तरह भूनने के बाद कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर लगभग 2 मिनट तक पका लीजिए.
- इसके बाद कड़ाही में टमाटर और बाकी के सारे मसाले जैसे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. इस मसाले को तब तक पकाइए, जब तक कि मसाला कड़ाही में तेल न छोड़ने लगे.
जब कड़ाही में मसाला अच्छी तरह तेल छोड़ने लगे, तब उसमें आधा कप पानी डालकर कुछ देर के लिए उबाल लीजिए.
इसके बाद गैस की फ्लेम को बिल्कुल लो कर दीजिए और सब्जी में 1 कप दूध डाल दीजिए. ध्यान रहे कि आप दूध को डालते वक्त सब्जी को लगातार चलाते रहें, वरना दूध फट सकता है. - अब दूध को लो फ्लेम पर ही 4 से 5 मिनट तक पकने दीजिए. इसके बाद ग्रेवी में 1 कप मोटी सेव डालकर बहुत हल्के हाथ से चला लीजिए.
- सेव को अच्छे से मिलाने के बाद सब्जी को केवल 2 मिनट तक ही लो फ्लेम पर पका लीजिए, फिर गैस बंद करके उसमें ऊपर से गार्निश करने के लिए धनिया पत्ती डाल दीजिए.
- लीजिए, तैयार है आपकी दूध वाली सेव भाजी. आप इसे चाहे तो रोटी, पराठा और चावल तीनों के साथ मजे से खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी कहवा, स्वाद में लाजवाब है यह चाय, तैयार करना भी है आसान
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
3 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
16 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
21 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
23 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines