Oil Benefits: सर्दियों में शरीर की मालिश बहुत जरूरी होती है। मालिश करने से शरीर का ब्लड फ्लो ठीक रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद में शरीर की मालिश को जरूरी मानी जाती है। शरीर की मालिश करने के लिए वैसे तो कई सारे तेल मौजूद हैं। लेकिन तिल का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ज्यादातर घरों में तिल के तेल का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। अगर आप सर्दियों में तिल के तेल से मालिश करते हैं तो इसके एक नहीं सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल से मालिश करने के क्या क्या फायदे हो सकते हैं।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट
हेल्थ एक्सपर्ट प्रेरणा बताती हैं कि तिल के तेल से मालिश करने से आपके शरीर में मजबूती आएगी और आपकी स्किन ग्लो करेगी और झुड़िया कम होंगी। तिल के तेल से मालिश करने के लिए उसे धूप में रख दें या फिर गर्म कर लें।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
मांसपेशियां होती है मजबूत
अगर आप हर रोज तिल के तेल से मालिश करते हैं तो ये आपके मसल्स मजबूत बनाती है। जब मांसपेशियां मजबूत होती है तो शरीर में दर्द कम होता है। आपके शरीर के किसी भी अंग में दर्द है तो आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। धूप में बैठकर तिल के तेल से मालिश करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्ट्रेस होता है कम
तिल के तेल से मालिश करने से चिंता और तनाव दोनों ही काम होते हैं। तिल के तेल में टायरोसिन नामक पोषक तत्व होता है। जो दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है। इससे आपका मूड अच्छा रहता है और आप खुश रहते हैं। अगर आप चिंता और तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो सर्दियों में हर रोज तिल के तेल से मालिश जरूर करें।
हड्डियां होती हैं मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिसे खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में तिल के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें तो आपकी हड्डियां मजबूत रह सकती है। साथ ही आप जोड़ों के दर्द से भी दूर रह सकते हैं। अगर आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह लेकर कैल्शियम की दवा भी ले सकते हैं। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
5 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
8 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
15 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines