किस उम्र में ज्यादा Sensitive होने लगते हैं दांत? जानिए कारण और बचाव के तरीके

Sensitive Teeth Causes: दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या आम हो गई है। खासतौर पर 20 से 25 वर्ष की आयु के लोगों को यह कुछ ज्यादा ही प्रभावित करती है। इसके कुछ सामान्य से कारण हैं जिन्हें अगर हम समझ लें तो बचाव कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं।

Sensitive Teeth Causes
विज्ञापन

Sensitive Teeth Causes: शरीर के अहम अंगों में से एक दांत भी है। आजकल लोग डेंटल समस्याओं से बड़े परेशान हैं, संवेदनशील दांत (Sensative Teeth) इनमें सबसे ऊपर है।
इसे डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या 20 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को ज्यादा प्रभावित करती है। इस स्थिति में दांतों में गर्म, ठंडे, मीठे या एसिडिक रिएक्शन्स होते हैं, जिससे दांतों में तेज दर्द या बेचैनी भी महसूस होती है। चलिए, जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या अधिकतर 20 से 50 वर्ष के लोगों को होती है, इनमें भी महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

Sensitive दांतों के कारण

1. मसूड़ों का पीछे हटना- सेंसिटिव दांतों का एक सबसे आम कारण है मसूड़ों का पीछे हटना, जहां मसूड़े दांतों से दूर हो जाते हैं।

2. इनेमल पर एसिडिक पदार्थ जमना- दांतों की बाहरी परत पर इनेमल, आक्रामक ब्रशिंग, एसिडिक फूड आइटम्स और ड्रिंक्स से सहित दांतों के ऊपर एक हानिकारक परत जमती है, जिससे सेंसिटिविटी होती है।

विज्ञापन

Teeth Brightening Remedies

3. दांतों में सड़न- कैविटी या दांतों में छेद होने से भी संवेदनशीलता हो सकती है।

विज्ञापन

4. ब्रश करने का तरीका- हार्ड ब्रिसल वाले टूथब्रश का उपयोग करना या बहुत तेज ब्रश करने से मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है। इससे दांतों में संवेदनशीलता हो सकती है।

5. इसके अलावा, एसिडिटी की समस्या जिन लोगों को अक्सर बनी रहती है, उन्हें भी दांतों में सेंसिटिविटी होती है। जो लोग खाते समय बड़ी-बड़ी बाइट्स लेकर खाते हैं, उनके भी दांतों पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

Sensitive दांतों से राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

1. सही टूथपेस्ट चुनें- सही और प्राकृतिक गुणों वाला टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। ज्यादा केमिकल और एसिडिक नेचर के पेस्ट से दांत खराब हो सकते हैं।

2. फ्लोराइड वाला पेस्ट या माउथवॉश- फ्लोराइड से दांतों के इनेमल मजबूत होते हैं और संवेदनशीलता कम हो सकती है। ब्रश करने के बाद फ्लोराइड माउथवॉश का उपयोग करना सही रहेगा।

विज्ञापन

3. नमक के पानी से कुल्ला करें- गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से सूजन वाले मसूड़ों को आराम मिलता है और असुविधा कम हो सकती है। रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करना चाहिए।

4. ऑयल पुलिंग- ये दांतों की सेहत बनाए रखने के लिए एक नई तकनीक है, जिसे काफी लोग फॉलो करते हैं। इसके लिए आपको नारियल तेल को 10-15 मिनट तक मुंह में घुमाना है, ऐसा करने से बैक्टीरिया कम करने और मसूड़ों के सेहतमंद रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, लाइट ब्रिसल्स वाला ब्रश चुनें। ग्रीन टी और भरपूर मात्रा में पानी पिएं। साथ ही बाहर के खाने-पीने पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ