Hair Care Tips: हर कोई अपने बालों को लंबे समय तक घना बनाना चाहता है और जब बात बालों की ग्रोथ की आती है, तो लोग इसके लिए हर संभव प्रयास करते हैं। हालांकि, कई बार नतीजा निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि उन्हें शायद ही पता हो कि बाल बढ़ाने के लिए किस हैक्स को अपनाना चाहिए। बाजार में बिकने वाले हेयर प्रोडक्ट्स से भी बेहतर घरेलू नुस्खे होते हैं, जो आपके बालों को बिना नुकसान पहुंचाए टूटने से बचा सकते हैं। ये उपाय आपके बालों की ग्रोथ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। ये आसान हेयर ग्रोथ हैक्स बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल किए आपके बालों को नेचुरली हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
टूथब्रश का इस्तेमाल
आपने शायद ही सुना होगा कि टूथब्रश का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है, लेकिन ये हैक बालों के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक पुराना मुलायम ब्रिसल वाला टूथब्रश लें और स्कैल्प के ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे सिर की त्वचा पर ब्रश करें। इससे बालों के रोम एक्टिव होते हैं और मजबूत बालों को उगाने में मदद करते हैं। इसे आप हर रोज नहाने से पहले 4 से 5 मिनट के लिए कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इनवर्जन मेथड
इनवर्जन मेथड बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनवर्जन मेथड को करने के लिए आपको दिन में 2-4 मिनट सिर को उल्टा करके घुमाना होगा। इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बनाए रखने में मदद मिलती है। बेहतर ब्लड फ्लो बालों की जड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे बालों का विकास बढ़ता है। इस हैक को करने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आप आराम से बैठें और बहुत जल्दी खड़े न हों।
स्कैल्प एक्सफोलिएशन
आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि जिस तरह स्किन की तरह आपके स्कैल्प पर भी डेड स्किन सेल्स पैदा होते हैं और स्कैल्प के पोर्स को बंद कर देते हैं। इस कारण बालों का विकास रुक जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप हफ्ते में एक बार हल्के स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल करें या DIY ऑप्शन के लिए ब्राउन शुगर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने बालों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों के पोर्स खुल जाएंगे और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- क्या बीज वाली सब्जियों को कहते हैं फल, जानें इसके पीछे का राज?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
32 mins agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
3 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
4 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines