Hair Care Tips: हेयर ग्रोथ के लिए ट्राई करें ये 3 सीक्रेट हैक्स, बालों का झड़ना भी होगा कम

Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनके बाल लंबे और घने नजर आए, खासकर महिलाएं। इसके लिए वे कई सारे तरीकों को ट्राई करती हैं, लेकिन कई बार ये काम नहीं आते हैं। ऐसे में आप यहां दिए गए सीक्रेट हैक्स को अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं…

Hair Care Tips

Hair Care Tips Source News24

विज्ञापन

टूथब्रश का इस्तेमाल

आपने शायद ही सुना होगा कि टूथब्रश का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है, लेकिन ये हैक बालों के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक पुराना मुलायम ब्रिसल वाला टूथब्रश लें और स्कैल्प के ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे सिर की त्वचा पर ब्रश करें। इससे बालों के रोम एक्टिव होते हैं और मजबूत बालों को उगाने में मदद करते हैं। इसे आप हर रोज नहाने से पहले 4 से 5 मिनट के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन

इनवर्जन मेथड

इनवर्जन मेथड बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनवर्जन मेथड को करने के लिए आपको दिन में 2-4 मिनट सिर को उल्टा करके घुमाना होगा। इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बनाए रखने में मदद मिलती है। बेहतर ब्लड फ्लो बालों की जड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे बालों का विकास बढ़ता है। इस हैक को करने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आप आराम से बैठें और बहुत जल्दी खड़े न हों।

विज्ञापन

स्कैल्प एक्सफोलिएशन

आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि जिस तरह स्किन की तरह आपके स्कैल्प पर भी डेड स्किन सेल्स पैदा होते हैं और स्कैल्प के पोर्स को बंद कर देते हैं। इस कारण बालों का विकास रुक जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप हफ्ते में एक बार हल्के स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल करें या DIY ऑप्शन के लिए ब्राउन शुगर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने बालों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों के पोर्स खुल जाएंगे और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ