बदलते मौसम से हो सकती है एलर्जी की समस्या, बचने के लिए अपनाएं 5 आसान घरेलू नुस्खे

Skin Allergy Home Remedies: हमारे घर पर कई ऐसी चीजें मौजूद रहती हैं, जिनकी हेल्प से स्किन में होने वाली एलर्जी को सही कर सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं स्किन एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों के बारे में..

skin allergy

स्किन एलर्जी Image Credit: Freepik

Skin Allergy Home Remedies: मौसम बदलने के साथ ही त्वचा की जरूरतें भी बदल जाती हैं और इससे कई तरह की स्किन समस्या भी होने लगती है। गर्मियों में वैसे भी स्किन की बहुत सारी समस्याएं होती हैं, जिनमें एक एलर्जी की शिकायत पाई जाती है।

विज्ञापन

चाहे कोई भी मौसम हो, हम सभी के लिए हेल्दी और फिट रहना भी एक टास्क है। क्योंकि सर्दियां खत्म होने के बाद यानी की गर्मियों के दौरान कई लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या होने लगती है।

विज्ञापन

स्किन एलर्जी में त्वचा की समस्याएं जैसे चकत्ते, जलन, खुजली जैसी स्किन प्रोब्लम्स शामिल हैं। इससे चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों में भी खुजली, जलन, रैशेज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए बदलते मौसम में त्वचा की एलर्जी से बचने के लिए कुछ नेचुरल और घरेलू नुस्खे हैं, जो स्किन को सेफ और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं..

दही (Yogurt)

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। दही को स्किन पर लगाने से एलर्जी कम हो सकती है।

विज्ञापन

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और अमीनो एसिड्स से भरपूर होता है जो त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ एलर्जी की समस्या में आराम करता है।

नींबू (Lemon)

नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है। एलर्जी से बचने के लिए नींबू का रस और पानी मिलाकर पीने से फायदा होता है।

विज्ञापन

शहद (Honey)

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन की केयर करते हैं। एलर्जी वाले एरिया पर शहद लगाने से स्किन को काफी आराम मिलता है।

जैतून का तेल (Olive Oil)

जैतून का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और त्वचा की समस्याओं से बचाव करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ