महंगे फेशियल को मारो गोली! ये 2 हर्बल फेस पैक देंगे ग्लोइंग स्किन

Herbal Face Packs: चमकती त्वचा के लिए आप हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल करके अपनी डेली स्किन केयर कर सकते हैं और आपको एक मुलायम और ग्लोइंग स्किन दे सकते हैं।

herbal face pack

हर्बल फेस पैक Image Credit: Freepik

Herbal Face Packs: गर्मियां शुरू होने के साथ ही स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। घर और ऑफिस के कामकाज के बीच अगर आप भी अपनी स्किन को ज्यादा टाइम नहीं दे पा रही हैं तो इससे आगे चलकर कई चेहरे से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

गर्मियों में घर पर ही कुछ आयुर्वेद टिप्स आजमाकर आप अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं।ऐसे कई हर्बल फेस पैक हैं, जिनकी मदद आपको  ग्लोइंग स्किन मिल सकती है और पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानें..

विज्ञापन

हिमालय नेचुरल ग्लो केसर फेस पैक

हिमालय नेचुरल ग्लो केसर फेस पैक हल्दी, अखरोट, एलोवेरा और केसर से समृद्ध है। यह फेस पैक आपके चेहरे पर नेचुरल चमक लेकर आता है। इस पैक के रेगुलर यूज से आपकी त्वचा में निखार आ सकता है और त्वचा की रंगत में निखार आ सकता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज आपकी त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं। पैक में ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें

अपना चेहरा साफ करें और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर एक समान रूप से लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से वॉश करें।

विज्ञापन

नेचर आयुर्वेदिक फेस पैक

नेचर आयुर्वेदिक फेस पैक मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और संतरे से भरपूर है। यह आयुर्वेदिक पैक सूजन वाली त्वचा को शांत करने, त्वचा से काले घेरे और इंप्योरिटीज को दूर करता है। इस पैक में विटामिन सी की मौजूदगी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकती है। इस फेस पैक के रेगुलर इस्तेमाल से पिगमेंटेशन कम हो सकती है, डेड स्किन सेल्स हट सकती हैं और रंगत में निखार आ सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

इस पैक को दही, दूध, पानी या गुलाब जल के साथ मिलाएं। फिर पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन के एरिया पर लगाएं। 20 मिनट बाद पैक को ठंडे पानी से वॉश कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ