शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं आंध्र प्रदेश की फेमस कुरकुरा पुनुगुलु, मिनटों में तैयार होगा ये स्वादिष्ट स्नैक्स

क्या आप भी शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद आम समोसा आदि से अलग हो और बनाने में आसान हो. आइए आपको बताते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये शानदार डिश.

Andhra Style Punugulu Recipe

घर पर कैसे बनाएं पुनुगुलु? (Image: AI)

विज्ञापन

शाम के समय अक्सर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो सामान्य समोसा आदि से अलग हो और स्वाद भी कुछ खास हो. लेकिन क्या खाएं और क्या बनाए ये सोचने में पूरी शाम बर्बाद हो जाती है. लेकिन आपकी इस क्रेविंग का हम ध्यान रखेंगे और आपको एक ऐसी स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे बताएंगे, जिसका स्वाद भी काफी अलग होगा और इसे बनाना भी आसान होगा. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं, इसका नाम पुनुगुलु है, जो आंध्र प्रदेश की मशहूर स्नैक्स में से एक है. आइए जानते हैं आप इसे कैसे आसानी से बना सकते हैं और शाम का मजा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सावन स्पेशल सीताफल बासुंदी बनाकर लगाएं भोग, मलाईदार स्वाद के लिए नोट कर लें आसान रेसिपी

Advertisment

पुनुगुलु बनाने के लिए जरूरी सामग्री

स्वादिष्ट और फूले हुए पुनुगुलु तैयार करने के लिए आपको नीचे दिए गए चीजों को पहले से तैयार रखना होगा, ताकि आप आसानी से इस डिश को बना सके.

  • 3 उबले हुए आलू
  • आधा कप ताजा दही
  • आधा कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप चावल का आटा
  • 1/3 कप मैदा
  • 1 कप बारीक कटा प्याज
  • 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • थोड़े से करी पत्ते
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • थोड़ा काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 से 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • तलने के लिए तेल

घर पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट पुनुगुलु

  • सबसे पहले मिक्सर जार में उबले आलू, दही, पानी, नमक, चावल का आटा और मैदा डालकर मध्यम स्पीड पर चिकना बैटर तैयार करें.
  • अब बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालकर लगभग 10 से 15 मिनट ढककर रखें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें. इससे बैटर में हवा भरती है और पुनुगुलु ज्यादा फूले हुए बनते हैं.
  • तलने से पहले बैटर का एक छोटा गोला पानी में डालकर जांच लें. अगर वह ऊपर तैरने लगे, तो बैटर तैयार है.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर छोटे-छोटे गोले डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • तैयार पुनुगुलु को हरी धनिया की चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और मस्त चाय के साथ इसका मजा ले.

यह भी पढ़ें: बाजार से लाए पुदीने की डंठल से ही उगाएं नया पौधा, बिना बीज के ऐसे करें गमले में खेती

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ