Sabudana Khichdi Recipe: सावन सोमवार के व्रत में शादीशुदा महिलाएं और अविवाहित लड़कियां खासतौर से व्रत रखती हैं. इस दिन सुबह से शाम तक फलाहार खाया जाता है और शाम के समय कोशिश की जाती है कि व्रत वाला ही कुछ खाया जाए. ऐसे में आप साबुदाने की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. यहां साबुदाने की खिचड़ी की रेसिपी दी जा रही है. इस रेसिपी को आप भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं. यह स्वाद में भी अच्छी लगती है और जिसने व्रत नहीं रखा है उसे भी बेहद पसंद आती है.
यह भी पढ़ें – Sawan Somwar Wishes: सावन सोमवार की 15+ शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये भक्तिमय फोटोज
कैसे बनाएं साबुदाने की खिचड़ी
सामग्री
साबुदाना – एक कप
जीरा – आधा छोटा चम्मच
करी पत्ते – 8 से 10
अदरक – एक छोटा बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 से 2
उबले हुए आलू – 2 मसले या कटे हुए
मूंगफली – 2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
धनिया और नींबू – गार्निशिंग के लिए
विधि
- साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए एक चौड़े कटोरे में एक कप साबुदाना डालें. ध्यान रहे कि आपको कटोरा चौड़ा ही लेना है. अब इसमें 2 से 3 कप पानी डालें और उंगलियों से अच्छी तरह साबुदाने को मल लें. इसके बाद पानी को पूरी तरह निकाल दें. 2 से 3 बार इसी तरह पानी डालकर साबुदाने को मलें. इससे साबुदाने का स्टार्च निकल जाता है और खिचड़ी चिपकी हुई नहीं बनती बल्कि खिली-खिली लगती है.
- साबुदाना धो लेने के बाद इसे तीन चौथाई पानी में डालकर भिगोने के लिए रख दें. तकरीबन 4 घंटों के लिए साबुदाने को पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप देखेंगे कि साबुदाना मुलायम हो गया है. फिर साबुदाना को छानकर उसका पानी अलग कर दें.
- कढ़ाही या पैन चढ़ाएं. इसमें सबसे पहले मूंगफली डालकर हल्का भून लें. अब मूंगफली को अलग प्लेट में निकाल लें. इस पैन में 2 चम्मच घी या तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा डालें और साथ ही करी पत्ते डाल लें. अब अदरक और कटी हुई मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक भून लें.
- अगले स्टेप में आपको पैन में कटे हुए या मसले हुए उबले आलू डाल लेने हैं. इसके बाद साबुदाना डालें और आंच धीमी कर दें. अब भुनी हुई मूंगफली, सेंधा नमक और चाहे तो थोड़ी सी चीनी डाल लें.
- अब आंच तेज करके साबुदाना पका लें. इसे हल्का सा हिलाएं और फिर आंच बंद कर दें. अगर साबुदाना बहुत देर तक पकाया जाए तो वह चिपकने लगता है.
- आखिर में हल्का सा नींबू का रस और कटा हुआ धनिया डालकर साबुदाना की खिचड़ी को परोसें. स्वाद में लाजवाब बनती है यह खिचड़ी.
यह भी पढ़ें- Milk Boiling Tips: दूध उबलते ही बर्तन से बाहर आ जाता है? अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
25 mins agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
41 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 hr agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
5 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines