---विज्ञापन---

सावन सोमवार का व्रत रखा है तो शाम को इस तरह बनाएं साबुदाने की खिचड़ी, बिल्कुल नहीं चिपकेगा साबुदाना

Sawan Somwar Vrat Food: व्रत में साबुदाने की खिचड़ी को बेहद पसंद किया जाता है. ऐसे में आप भी यहां जान लीजिए किस तरह घर पर साबुदाने की खिचड़ी बनाकर खाई जा सकती है. स्वाद में लाजवाब लगती है यह साबुदाना खिचड़ी.

---विज्ञापन---

Sabudana Khichdi Recipe: सावन सोमवार के व्रत में शादीशुदा महिलाएं और अविवाहित लड़कियां खासतौर से व्रत रखती हैं. इस दिन सुबह से शाम तक फलाहार खाया जाता है और शाम के समय कोशिश की जाती है कि व्रत वाला ही कुछ खाया जाए. ऐसे में आप साबुदाने की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. यहां साबुदाने की खिचड़ी की रेसिपी दी जा रही है. इस रेसिपी को आप भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं. यह स्वाद में भी अच्छी लगती है और जिसने व्रत नहीं रखा है उसे भी बेहद पसंद आती है.

यह भी पढ़ें – Sawan Somwar Wishes: सावन सोमवार की 15+ शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये भक्तिमय फोटोज

---विज्ञापन---

कैसे बनाएं साबुदाने की खिचड़ी

सामग्री

साबुदाना – एक कप
जीरा – आधा छोटा चम्मच
करी पत्ते – 8 से 10
अदरक – एक छोटा बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 से 2
उबले हुए आलू – 2 मसले या कटे हुए
मूंगफली – 2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार

---विज्ञापन---

धनिया और नींबू – गार्निशिंग के लिए

विधि

---विज्ञापन---
  • साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए एक चौड़े कटोरे में एक कप साबुदाना डालें. ध्यान रहे कि आपको कटोरा चौड़ा ही लेना है. अब इसमें 2 से 3 कप पानी डालें और उंगलियों से अच्छी तरह साबुदाने को मल लें. इसके बाद पानी को पूरी तरह निकाल दें. 2 से 3 बार इसी तरह पानी डालकर साबुदाने को मलें. इससे साबुदाने का स्टार्च निकल जाता है और खिचड़ी चिपकी हुई नहीं बनती बल्कि खिली-खिली लगती है.
  • साबुदाना धो लेने के बाद इसे तीन चौथाई पानी में डालकर भिगोने के लिए रख दें. तकरीबन 4 घंटों के लिए साबुदाने को पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप देखेंगे कि साबुदाना मुलायम हो गया है. फिर साबुदाना को छानकर उसका पानी अलग कर दें.
  • कढ़ाही या पैन चढ़ाएं. इसमें सबसे पहले मूंगफली डालकर हल्का भून लें. अब मूंगफली को अलग प्लेट में निकाल लें. इस पैन में 2 चम्मच घी या तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा डालें और साथ ही करी पत्ते डाल लें. अब अदरक और कटी हुई मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक भून लें.
  • अगले स्टेप में आपको पैन में कटे हुए या मसले हुए उबले आलू डाल लेने हैं. इसके बाद साबुदाना डालें और आंच धीमी कर दें. अब भुनी हुई मूंगफली, सेंधा नमक और चाहे तो थोड़ी सी चीनी डाल लें.
  • अब आंच तेज करके साबुदाना पका लें. इसे हल्का सा हिलाएं और फिर आंच बंद कर दें. अगर साबुदाना बहुत देर तक पकाया जाए तो वह चिपकने लगता है.
  • आखिर में हल्का सा नींबू का रस और कटा हुआ धनिया डालकर साबुदाना की खिचड़ी को परोसें. स्वाद में लाजवाब बनती है यह खिचड़ी.

यह भी पढ़ें- Milk Boiling Tips: दूध उबलते ही बर्तन से बाहर आ जाता है? अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक

First published on: Aug 03, 2026 08:40 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola