Sawan Somwar Mehendi: सावन मास के दूसरे सोमवार के मौके पर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगानी है तो यहां से ले लीजिए आइडिया. मेहंदी से हाथ खूबसूरत तो नजर आते ही हैं साथ ही आपके सिंपल से लुक को भी एन्हैंस कर देते हैं सो अलग. पूजा करते हुए भी मेहंदी लगे हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं. ऐसे में यहां आपके लिए सावन सोमवार की मेहंदी के चुनिंदा डिजाइन दिए गए हैं. यह मेहंदी सिंपल है, कुछ ही मिनटों में लगाई जा सकती है और रचने पर हाथों की शोभा कई गुना तक बढ़ा देती है.
यह भी पढ़ें – सावन स्पेशल सीताफल बासुंदी बनाकर लगाएं भोग, मलाईदार स्वाद के लिए नोट कर लें आसान रेसिपी
सावन सोमवार के मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन पर नजर डालिए. इस मेहंदी डिजाइन को आप कुछ ही मिनट में लगा सकती हैं. यह डिजाइन मिनिमलिस्ट है और लड़कियों को खासतौर से बेहद पसंद आता है.
कुछ डिफरेंट लगाना चाहती हैं तो यह लेटेस्ट डिजाइन देखिए. इस तरह के डिजाइन आजकल बेहद ट्रेंड में बने हुए हैं. मेहंदी के इस डिजाइन को लगाने में थोड़ी मेहनत लग सकती है लेकिन रिजल्ट देखकर लोग तारीफ करने से नहीं थकेंगे.
मेहंदी का यह डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है और हाथों पर खूब जंचता है. इसमें भरी हुई उंगलियों का डिजाइन और हथेली पर लगा कमल बेहद खूबसूरत नजर आता है.
कुछ मॉडर्न लगाना चाहती हैं तो इस मेहंदी को देखिए. इसमें हथेली पर बारीक कीप का खूबसूरत डिजाइन है और कलाई को भी खाली नहीं छोड़ा गया है. साथ ही, उंगलियों पर भी मेहंदी लगाकर उन्हें सजाया गया है.
हाथों के पीछे लगाने के लिए यह डिजाइन भी अच्छा है. अगर आप ज्यादा मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं और शगुन के लिए थोड़ी सी मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा.
बहुस सिंपल (Simple Mehendi) और सुंदर सा मेहंदी डिजाइन लगाना है तो कुछ इस तरह की मेहंदी आप लगा सकती हैं. इस मेहंदी डिजाइन में हथेली पर बेहद सिंपल पैटर्न लगाए गए हैं जिससे हाथ खूबसूरत नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें – मानसून में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? अंडे से बना ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है मजबूत
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
5 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
7 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
14 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
14 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
16 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines