Heart Shaped Sattu Paratha Recipe: वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को सरप्राइज देने के चक्कर में बाहर का खाना खाना बहुत आम बात है. कपल्स अक्सर रेस्टोरेंट या कैफे में जाकर सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा ऑयली, मसालेदार या मीठा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप इस खास मौके को हेल्दी और खास बनाना चाहते हैं तो घर पर अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाकर पार्टनर को सरप्राइज दें. इससे ना सिर्फ आपके पार्टनर की हेल्थ अच्छी रहेगी बल्कि रिश्ते में भी अपनापन बढ़ेगा. बता दें सत्तू का पराठा पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- Kiss Day Special: होंठ सख्त क्यों हो जाते हैं? यहां जानिए सिर्फ 5 मिनट में होंठों को मुलायम करने के आसान टिप्स
सत्तू का पराठा कैसे बनाएं?
सामग्री
- आटे के लिए
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- गेहूं का आटा- 2 कप
- गूंथने के लिए पानी
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- सत्तू- 1 कप
- प्याज- 2
- लहसुन की कलियां- 4
- अदरक- 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 3
- अचार का मसाला- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
- दही- सर्व करने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में आटा, नमक और थोड़ा तेल डालकर मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आटा गूंथने के बाद लगभग 15 मिनट ढककर रख दें.
- अब दूसरे बाउल में सत्तू डालें और उसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, अचार मसाला, नमक, नींबू रस और सरसों तेल मिलाएं. फिर 1 से 2 चम्मच पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें. अब आटे की लोइयां बनाकर तैयार करें.
- बेलन की मदद से रोटी बनाएं और उसमें सत्तू की स्टफिंग भर दें. भरने के बाद हल्के हाथ से बेल लें और हार्ट शेप देकर पराठे को बनाकर रख लें. इस दौरान एक तवा गैस पर रखें और कुछ देर गर्म होने दें.
- घी डालकर पराठे को डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें. सुनहरा होने के बाद एक प्लेट में निकालकर मक्खन और पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें. बस आपका काम हो गया है, जिसका स्वाद यकीनन आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या गलत? जानिए सेहत पर इसका असर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines