Kiss Day Special: होंठ सख्त क्यों हो जाते हैं? यहां जानिए सिर्फ 5 मिनट में होंठों को मुलायम करने के आसान टिप्स

Home Remedies For Dry Lips: अगर आपको होंठ ड्राई हैं और लिप बाम लगाने से भी फायदा नहीं हो रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जो होंठों को मुलायम रखने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

Home Remedies For Dry Lips

सिर्फ 5 मिनट में होठों को नरम करने के आसान टिप्स. Image Credit- News24

Soft Lips Home Remedies: यह महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और हर दिन आपके लिए खास होता है. आज प्रॉमिस डे है और इस दौरान अपने पार्टनर से कई तरह के वादे किए जाते हैं. वहीं, कल किस डे हैं और यह प्यार के इजहार का खास दिन माना जाता है. ऐसे में सॉफ्ट और मुलायम होंठ हर किसी की चाहत होते हैं. हालांकि, कई बार होंठ अचानक सख्त, रूखे और फटने लगते हैं, जिससे ना सिर्फ लुक खराब होता है, बल्कि दर्द भी होने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो पहले इसके कारण जानना और फिर सही नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं मुलायम होंठों करने के लिए क्या किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

होंठ सख्त क्यों हो जाते हैं?

  • होंठ सख्त होने की वजह कई हो सकती हैं, लेकिन स्किन का रूखापन पानी की कमी से हो सकता है. हालांकि, यह चेहरे पर दिखाई देता है, लेकिन ज्यादा होने पर होंठों पर भी नजर आने लगता है. इसलिए पानी की मात्रा का ध्यान रखें और स्किन को सूखने से बचाएं.
  • कई बार ऐसा मौसम में बदलाव होने की वजह से भी हो सकता है. ठंडी या तेज धूप वाले मौसम में होंठों की नमी जल्दी खत्म हो जाती है, जिससे वो सख्त और फटने लगते हैं. इसलिए आप होंठों का मौसम के हिसाब से ख्याल रखें.   
  • सख्त होंठ होने के पीछे की वजह विटामिन बी और आयरन की कमी होना भी है. ऐसा भी होंठ रूखे और फटे हुए दिख सकते हैं. इसका पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से बात करनी होगी. 

सिर्फ 5 मिनट में होठों को नरम करने के आसान टिप्स

शहद और चीनी से हल्का स्क्रब- आप घर पर शहद या चीनी की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी मिलाकर होंठों पर रगड़ना होगा.
देसी घी या जैतून का तेल- आप जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आपको रात में लगाना होगा, जिससे सिर्फ 5 मिनट के अंदर होंठों की ड्राइनेस कम होने लगेगी.  
एलोवेरा जेल- आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए जेल एक कटोरी में निकालें और होंठों पर लगाएं. यह नमी देने के साथ ही जलन को भी कम करता है.
गुनगुने पानी की सिकाई- कॉटन को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर होंठों पर रखें. इससे होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे और अच्छे भी दिखेंगे.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ