Sattu Paratha Recipe: Kiss Day पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं हार्ट शेप सत्तू का पराठा, दही के साथ मिलेगा देसी स्वाद

Sattu Paratha Recipe: अगर आप अपने पार्टनर को किस डे पर कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको यहां पर सत्तू का पराठा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसे रात को खाने में ट्राई किया जा सकता है.

Heart Shaped Sattu Paratha Recipe

सत्तू का पराठा कैसे बनाएं? Image Credit- Freepiik

Heart Shaped Sattu Paratha Recipe: वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को सरप्राइज देने के चक्कर में बाहर का खाना खाना बहुत आम बात है. कपल्स अक्सर रेस्टोरेंट या कैफे में जाकर सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा ऑयली, मसालेदार या मीठा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप इस खास मौके को हेल्दी और खास बनाना चाहते हैं तो घर पर अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाकर पार्टनर को सरप्राइज दें. इससे ना सिर्फ आपके पार्टनर की हेल्थ अच्छी रहेगी बल्कि रिश्ते में भी अपनापन बढ़ेगा. बता दें सत्तू का पराठा पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्तू का पराठा कैसे बनाएं?

सामग्री

  • आटे के लिए
  • आटा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • गूंथने के लिए पानी
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • सत्तू- 1 कप
  • प्याज- 2
  • लहसुन की कलियां- 4
  • अदरक- 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 3
  • अचार का मसाला- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
  • दही- सर्व करने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में आटा, नमक और थोड़ा तेल डालकर मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आटा गूंथने के बाद लगभग 15 मिनट ढककर रख दें.
  • अब दूसरे बाउल में सत्तू डालें और उसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, अचार मसाला, नमक, नींबू रस और सरसों तेल मिलाएं. फिर 1 से 2 चम्मच पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें. अब आटे की लोइयां बनाकर तैयार करें.
  • बेलन की मदद से रोटी बनाएं और उसमें सत्तू की स्टफिंग भर दें. भरने के बाद हल्के हाथ से बेल लें और हार्ट शेप देकर पराठे को बनाकर रख लें. इस दौरान एक तवा गैस पर रखें और कुछ देर गर्म होने दें.
  • घी डालकर पराठे को डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें. सुनहरा होने के बाद एक प्लेट में निकालकर मक्खन और पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें. बस आपका काम हो गया है, जिसका स्वाद यकीनन आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा.

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या गलत? जानिए सेहत पर इसका असर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ