Pooja Attri
Pooja
Read MoreHoney with Milk at Night Benefits at Night in Hindi: दूध और शहद दोनों ही कई सेहतमंद गुणों का भंडार होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को अनगिनत फायदे प्राप्त होते हैं। नहीं, तो चलिए आज हम आपको दूध में शहद मिलाकर पीने के ढेर सारे लाभ बताने जा रहे हैं।
दूध में शहद मिलाकर पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी और डाइजेशन बेहतर होता है। इतना ही नहीं इसको पीने से आपका शरीर अगली सुबह एनर्जी से भी भरपूर रहता है, तो चल िए जानते हैं दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे-
अभी पढ़ें – Ghee Benefits For Skin: सर्दियों में देसी घी से करें शरीर की मसाज, स्किन बनी रहेगी कोमल और चमकदार
अगर आप दुबले-पतले हैं, तो दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। दूध और शहद का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है। दूध और शहद में कैलोरी, कार्ब्स और हेल्दी फैट होता है, जो वेट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। रोजाना रात को दूध में शहद मिलाकर पीने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग पहले से ही मोटापे से परेशान हैं, वे इसका सेवन कम मात्रा में ही करें।
अगर आप दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका पाचन बेहतर होता है। साथ ही इससे आंतों की सफाई भी होती है जिससे आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है।
अगर आप रोजाना दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपको पर्याप्त एनर्जी प्रदान होती है। साथ ही इससे आपकी दिनभर की थकान भी दूर होती है। इसके सेवन से आप अगली सुबह एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
अगर आप दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा इसके सेवन से आप सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से भी बच सकते हैं। शहद वायरस और बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी मददगार होता है।
इसके लिए आप एक गिलास दूध में 1 चम्मच शुद्ध शहद डालें। फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। इससे आपकी सेहत को कई बेहतरीन लाभ मिल स
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।