Benefits of Eating Raw Carrots: सर्दियों में अक्सर खांसी-जुकाम, गला खराब होना या थकान रहना जैसी दिक्कतें सामने आती हैं. साथ ही, इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे और भी कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. लेकिन आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मनीष आचार्य जी बताते हैं कि इन समस्याओं का सबसे आसान और प्राकृतिक इलाज हमारे घर में ही मौजूद है. इन तमाम बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करें. इससे मौसमी बीमारियां अपने-आप छूमंतर हो जाती हैं. बता दें गाजर न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने का काम करती है. इसलिए मनीष आचार्य जी गाजर को खाने की सलाह दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले
सर्दियों में गाजर खाने के फायदे | Health Benefits of Eating Carrots
दिल के लिए अच्छा- गाजर खाने से दिल हेल्दी रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. इसलिए गाजर रोज खाने से दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है.
आंखों की रोशनी- आंखों की रोशनी के लिए गाजर बहुत ही फायदेमंद होती है. इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है.
इम्यूनिटी मजबूत होती है- गाजर का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है.
कैंसर से बचाव- लाल दिखने वाली गाजर कैंसर का जोखिम भी दूर करती है. इसका सेवन रोजाना करने से बहुत ही फायदा होता है. बस आपको गाजर अच्छी तरह से धोकर खानी चाहिए.
खून बढ़ाने के लिए- गाजर खून बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. आप इसे नियमित रूप से खाएं, यकीनन कुछ ही दिनों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा.
लिवर के लिए वरदान- यह लिवर के लिए वरदान है खासतौर पर फैटी लिवर वालों के लिए. इसका रोजाना सेवन करने से लिवर एकदम फिट रहता है.
कैसे करें गाजर का सेवन?
गाजर का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. आप इसे कच्चा, जूस, सलाद या सब्जी बनाकर करें. बेहतर होगा कि आप गाजर का जूस बनाकर अपने रूटीन में शामिल करें. गाजर के साथ पुदीना या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है. बस आपको सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
13 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines