Sara Tendulkar ने ऑस्ट्रेलिया में चमकाया भारत का नाम, 13 करोड़ डॉलर के कैंपेन की बनीं ब्रांड एंबेसडर

Sara Tendulkar: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। सारा 13 करोड़ डॉलर का पर्यटन अभियान शुरू करेंगी। यह वैश्विक मंच पर उनके लिए एक बड़ी सफलता है।

SOURCE- NEWS 24

Sara Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया की नई टूरिज्म एंबेस्डर बनीं दिग्गज क्रिकेटर की बेटी सारा तेंदुलकर। उन्होंने अपने ग्रेस और स्टाइल के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सरकार एक नया पर्यटन अभियान शुरू कर रही है। इसके लिए उन्होंने भारत समेत कई नामचीन लोगों को इसके लिए शामिल किया है। 13 करोड़ डॉलर के इस अभियान का नाम कम एंड से जी डे है। आइए जानते हैं इस अभियान के बारे में।

विज्ञापन

क्या है Come and Say G-डे अभियान?

इस अभियान के तहत लोगों को अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसमें लोगों को ऑस्ट्रेलिया भ्रमण के लिए योजनाएं और बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यह अभियान चीन में 7 अगस्त से शुरू होगा, जबकि साल के अंत तक ये अभियान कई बाजारों तक शुरू किया जाएगा। इस अभियान के लिए ब्रेंड एंबेसडर की भूमिका में अमेरिका, चीन से लेकर जापान के दर्शकों के बीच मशहूर लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

भारत से सारा तेंदुलकर, अमेरिका से रूबी द रू, स्टीव इरविन के बेटे रॉबर्ट इरविन भी शामिल हैं। चीन से कलाकार योश यू, जापान से कॉमेडी स्टार अबरेरू-कुन और ऑस्ट्रेलियन एक्टर थॉमस वेदरॉल भी इस विज्ञापन में शामिल होंगे।

विज्ञापन

बिना एक्टिंग करियर के कैसे बनी ब्रैंड एंबेसडर?

सारा तेंदुलकर ने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे कदम रखा है। हालांकि, इसके बाद भी उनका प्रभाव तेजी से बढ़ता रहा है। यह नया अभियान ऑस्ट्रेलिया के एक प्रमुख ब्रांड के साथ है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने वाला है। ब्रांड ने सारा को उनके स्टाइल, पर्सनालिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस के चलते अपने कैंपेन का चेहरा बनाया है। मगर दिलचस्प बात यह है कि सारा ने अब तक बॉलीवुड या फैशन इंडस्ट्री में एंट्री नहीं ली है, फिर भी उन्हें ये सफलता मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से हैं?

  • ग्रेट बैरियर रीफ, यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और अंडरवॉटर टूरिज्म का मजा ले सकते हैं।
  • सिडनी के ओपेरा हाउस, सिडनी हार्बर ब्रिज और बॉन्ड बीच घूम सकते हैं।
  • उलुरु, यहां चट्टानों वाली गुफाएं देख सकते हैं। इस जगह की खासियत है कि आप यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय रंग बदलता देख सकेंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया की कला, संस्कृति और फैशन की राजधानी मेलबर्न में भी घूम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Travel Destination: इन जगहों पर नहीं गए तो क्या किया, अगस्त के वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ