Sara Arjun Looks: धुरंधर से हर दिल की धड़कन बन चुकीं सारा अर्जुन अपने एक्टिंग का लोहा तो मनवा ही चुकी हैं, साथ ही फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. सारा अर्जुन के एक से बढ़कर एक लुक्स सोशल मीडिया पर आयदिन वायरल होते रहते हैं. सारा के इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में नए फोटोशूट (Photoshoot) की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं जिनमें सारा का लुक देखते ही बनता है. आप भी देखिए सारा की ये एक से बढ़कर एक फोटोज.
सारा अर्जुन के लेटेस्ट लुक्स
सारा अर्जुन अपने इस फोटोशोट में फ्लोरल प्रिंट का को-ओर्ड सेट पहने दिख रही हैं जिसमें नी लेंथ की पेंसिल स्कर्ट के साथ क्वार्टर स्लीव्स का क्रॉप टॉप है. बालों को सारा ने खुला रखा है और विंटेज बोल्ड मेकअप किया है जिसमें सारा के फीचर्स बखूबी हाइलाइट हो रहे हैं. ना सिर्फ सारा का आउटफिट या मेकअप बल्कि सारा के एक्सप्रेशंस भी लाजवाब हैं.
सारा ने इससे पहले मनीष मल्होत्रा डिजाइनर ब्रॉन्ज गाउन भी पहना था जिसकी रच्ड डिटेलिंग और कॉलर डिजाइन देखने लायक था. इस आउटफिट के साथ सारा ने पोनीटेल बनाई थी और अपने लुक को बोल्ड रखा था.
अपने लुक्स में एक्सपेरिमेंट करने से भी सारा पीछे नहीं हटती हैं. इस थ्री पीस आउटफिट को ही देख लीजिए जिसमें सारा ने क्रॉप टॉप और साटिन स्कर्ट के साथ प्रिंटेड केप स्टाइल का ब्लेजर कैरी किया है. सारा ने इस लुक के लिए अपने मेकअप को सटल और बालों को स्ट्रेट रखा है.
वो कहते हैं ना सादगी में भी कयामत की अदा होती है… सारा की इन फोटोज को देखकर दिमाग में यही ख्याल आता है. इस लुक में सारा डीप मटेलिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं. लुक को पूरा करने के लिए सारा ने सॉफ्ट और ल्यूमिनियस मेकअप किया है जिससे साड़ी का टेक्सचर स्टैंड-आउट करता नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें – झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines