Sandwich Recipe: सुबह या शाम चाय के साथ अगर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना हो तो सैंडविच एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने में भी खास समय की बर्बादी नहीं होती है। अगर टाइम की कमी हो और कुछ टेस्टी खाना हो तो बस घर में ब्रेड और आलू होने पर ही एक स्वादिष्ट सैंडविच तैयार किया जा सकता है।
आज हम आपके लिए मसालेदार आलू सैंडविच रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू, मटर, ब्रेड और कुछ मसालों की जरूरत होती है जो आमतौर पर सबकी रसोई में होते हैं। आइए मसालेदार आलू सैंडविच की रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए –Khaskhas Thandai Recipe: होली पर कूल रखेगी खसखस की ठंडाई, मिनटों में होती है तैयार
Aloo Masala Sandwich Ingredients in Hindi
- ब्रेड (4 स्लाइस)
- उबले हुए मटर (1/4 कप)
- आलू (1 बड़ा उबला हुआ)
- प्याज (1 छोटा)
- हरी चटनी (2 बड़े चम्मच)
- टमाटर केचप (2 बड़े चम्मच)
- चाट मसाला (1/2 छोटा चम्मच)
- काली मिर्च (1/4 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
- आवश्यकता अनुसार नमक
Aloo Masala Sandwich Recipe in Hindi
- आलू सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू का पेस्ट तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में उबले मटर, कटी हुई प्याज, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक मिला लें।
- सैंडविच बनाने के लिए एक ब्रेड की स्लाइस में 1 बड़ा चम्मच केचप लगा लें। दूसरी ब्रेड स्लाइस पर पुदीने की चटनी 1 चम्मच फैलाते हुए लगा दें।
- इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस पर तैयार आलू का पेस्ट फैलाकर लगा दें। इसके बाद दूसरी स्लाइस उसके ऊपर रखकर दबा दें।
- सैंडविच मैकर या फिर गैस पर तवा रखकर सैंडविच को दोनों तरफ से लाल रंग होने तक सेक लें। इस तरह से मसालेदार आलू सैंडविच तैयार हो जाएगा। अब आप चाय या कॉफी के साथ सैंडविच को सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
46 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines