Samosa Eating Side Effects: समोसा खाना भला किसे पसंद नहीं है? कभी नाश्ते में, तो कभी शाम चाय के साथ एक बार तो समोसा खा ही लेते हैं। यह सबसे पॉपुलर स्नैक्स है। लेकिन, लोग इसे खाते समय ये नहीं बिल्कुल सोचते हैं कि समोसा खाने से सेहत को कितने सारे नुकसान हो सकते हैं।
आज समोसा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में ही आपको जानना चाहिए। समोसे एक फेमस इंडियन स्नैक है, लेकिन इन्हें डेली खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। समोसे खाने से होने वाले नुकसान आइए जान लेते हैं।
वजन बढ़ना
समोसे में हाई मात्रा में कैलोरी होती है, क्योंकि इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। तेल और आलू के मिश्रण से बने समोसे का रेगुलर सेवन वजन बढ़ सकता है और मोटापे की समस्या हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी
समोसे में इस्तेमाल होने वाले तेल में हाई मात्रा में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट होते हैं। ये फैट आपके खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
पाचन समस्याएं
तले हुए खाद्य पदार्थ पचने में दिकिकत देते हैं और इनका रेगुलर सेवन अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर
समोसे में उपयोग होने वाला नमक और मसाले हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं।
डायबिटीज
समोसे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। इसका ज्यादा सेवन डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है।
अस्वस्थ तेल का इस्तेमाल
कई बार समोसे को तलने के लिए बार-बार उपयोग किए गए तेल का उपयोग किया जाता है, जिससे हानिकारक पदार्थ (जैसे कि एक्रिलामाइड) बन सकते हैं। ये पदार्थ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
पोषण की कमी
समोसे में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है। इनमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स की मात्रा कम होती है, जो संतुलित आहार के लिए जरूरी होते हैं।
समोसे का सेवन कभी-कभार करने में कोई हानि नहीं है, लेकिन इसे रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आपकी रसोई में गलत घी तो नहीं?
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines