Workout Tips: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें वर्कआउट करना बहुत पसंद है। सामंथा कभी भी अपना वर्कआउट करना नहीं भूलती, भले ही वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हो या किसी इवेंट में बिजी हो। एक बार फिर अभिनेत्री ने साल खत्म होने से पहले अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी हैवी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
आप भी अभिनेत्री की इस वीडियो से हर दिन वर्कआउट करने के लिए Motivation ले सकते हैं। आइए जानते हैं, अभिनेत्री ने वर्कआउट के क्या टिप्स दिए हैं और उन्होंने वर्कआउट करते समय क्या ऑउटफिट पहनी हुई है, जिससे आपको भी अपने वर्कआउट ऑउटफिट (workout outfit) का आईडिया मिल सकें।
ये भी पढ़ें- घने कोहरे में आसान होगा सफर, अपनाएं ये 5 सेफ्टी टिप्स
2023 का अंत हैवी वर्कआउट के संग
सामंथा रुथ प्रभु ने जिम में वर्कआउट (Workout Tips) करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री ने कैप्शन दिया है ” 2023 की आखिरी कसरत को ध्यान में रखते हुए, हमने इसे अंत तक पहुँचाया” वीडियो में सामंथा को जिम में ओवरहेड बारबेल प्रेस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में उसका पालतू कुत्ता साशा (Sasha) उसके पैरों के पास बैठा नजर आ रहा है।
Samantha Ruth Prabhu वर्कआउट ऑउटफिट
उन्होंने अपने वर्कआउट के लिए नेवी ब्लू स्पोर्ट्स ब्रा, ग्रे हाई-वेस्टेड जिम वेयर और न्यूड कलर के घुटने और पिंडली के ब्रेसेस पहने हुए है और वर्कआउट सेशन (Workout Tips) के लिए अपने बालों को आधे बंधे हुए हेयर डू में बांधा हुआ है। अगर आप भी वर्कआउट करना पसंद करती हैं, तो इस वर्कआउट ऑउटफिट को जरूर ट्राई करें , Samantha इस आउटफिट में काफी कम्फर्टेबले नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- Weekend पर घूमने का है प्लान?
Overhead Barbell Press Exercise के फायदे
आपको बता दें, ओवरहेड बारबेल प्रेस एक्सरसाइज कंधे की मसल्स को मजबूत और शेप देने में मदद करता है, साथ ही यह एक्सरसाइज ट्राइसेप्स मसल्स की ताकत और शेप बनाने में भी मदद करती है। यह वर्कआउट पेक्टोरल (chest), डेल्टॉइड (shoulders), ट्राइसेप्स (arms), और ट्रेपेज़ियम (upper back) को ज्यादा टारगेट करता है।
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 hr agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines