हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कमरे में रहती है उमस और चिपचिपी हवा तो कटोरी में भरकर रख दीजिए यह चीज, ह्यूमिडिटी दूर हो जाएगी

Humidity Home Remedies: बरसात के मौसम में कमरे की उमस और नमी परेशान कर रही है तो आजमाकर देख लीजिए यह कमाल का नुस्खा. ह्यूमिडिटी से फिर नहीं होना पड़ेगा दोचार.

विज्ञापन
बरसात में कमरे की नमी ऐसे होगी कम. AI Generated Images

How To Remove Humidity: बरसात का मौसम आने से गर्मी में तो काफी राहत मिलती है लेकिन फिर भी हवा में चिपचिपाहट और नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है खासतौर पर घर के अंदर तो बहुत ज्यादा उमस हो जाती है. नमी के साथ-साथ और भी कई परेशानियां होती हैं जैसे कपड़े सूखने में समय लगना, दीवारों से सीलन की बदबू आना या फिर खिड़कियों पर नमी दिखना. इस समस्या का समाधान आपकी रसोई में रखी एक चीज कर सकती है. आइए जानते हैं कि किचन में ही मौजूद इस चीज से कैसे नमी से छुटकारा पाएं.

यह भी पढ़ें – जूते धोने की झंझट छोड़िए, गंदे जूतों की इन घरेलू चीजों से करें फटाफट सफाई

कमरे में रखें नमक

कमरे में नमी से बचने के लिए समाधान बहुत आसान है कि कमरे में ही एक खुली कटोरी में सामान्य नमक रखकर छोड़ दीजिए. इस हैक का ये दावा है कि नमक आसपास की हवा से नमी को खींच लेता है. इसके अलावा और अच्छे परिणाम के लिए इस हैक का छोटी और बंद जगह पर इस्तेमाल करिए जैसे अलमारी, कैबिनेट या कोई दराज. इस हैक की मदद से कमरे की नमी काफी हद तक कम की जा सकती है.

विज्ञापन

नमक नमी खींचता कैसे है?

आखिर नमक कैसे नमी को खींचता है? दरअसल नमक में हाइग्रोस्कोपिक गुण पाए जाते हैं जिसका आसान शब्दों में ये मतलब है कि ये हवा में मौजूद नमी को आकर्षित करने की ताकत रखता है. इसलिए आपने कई बार देखा होगा कि बरसात के मौसम में नमक के डिब्बे में गांठें पड़ने लगती हैं और कभी-कभी तो नमक गीला भी हो जाता है. इस हैक के पीछे कोई जादू नहीं बल्कि साइंस है.

विज्ञापन

क्या एक कटोरी नमक से पूरा कमरा सूख जाएगा?

नमक का ये हैक नमी कम करने में कारगर तो है मगर अगर आप ये सोच रहे हैं कि एक कटोरी नमक की मदद से आप पूरा कमरा एकदम सुखा देंगे तो ये गलतफहमी है. इसका सही इस्तेमाल अलमारी या दराज की नमी पूरी तरह से खत्म करने के लिए है न कि पूरे कमरे को सुखाने के लिए. ये उपाय नमी को कम तो कर सकता है, लेकिन खत्म नहीं कर सकता.

विज्ञापन

नमक कब और कहां आजमा सकते हैं?

नमक के इस उपाय का सही इस्तेमाल करने के लिए इसका उपयोग हल्की नमी और बंद जगहों पर करें जैसे अलमारी, जूते रखने की कैबिनेट, स्टोरेज बॉक्स या छोटी दराज. अगर कटोरी में रखा नमक चिपचिपा या गीला होने लगे तो उसे तुरंत बदल दीजिए.

विज्ञापन

कमरे की उमस कम करनी है तो ये काम करना भी जरूरी

  • कमरे में हमेशा क्रॉस-वेंटिलेशन का इंतजाम रखें ताकि नमी से भरी हवा बाहर निकल सके.
  • नहाने के बाद हमेशा बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन कुछ देर के लिए चला दीजिए और दरवाजा खुला छोड़ दीजिए.
  • अगर कोई भी गीले कपड़े हैं तो उन्हें कमरे के अंदर न सुखाएं.

यह भी पढ़ें- Teachers Day: टीचर्स डे पर मार्केट से नहीं, खुद बनाएं खूबसूरत कार्ड; ये आसान टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola