Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल का रिलेशनशिप बॉलीवुड के सबसे टॉक अबाउट रिलेशनशिप्स में से एक है. सोनाक्षी और ज़हीर ने साल 2024 में एकदूसरे से शादी की थी और उससे पहले 7 सालों तक एकदूसरे को डेट किया था. ज़हीर और सोनाक्षी ने यूं तो दुनिया से अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की नजरों से वे इस रिश्ते को नहीं छुपा पाए थे. सलमान खान ने दोनों के हाव-भाव देखकर ही पहचान लिया था कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं हैं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ शूट किए गए यूट्यूब वीडियो में सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की और कई सीक्रेट्स भी रिवील किए.
सलमान खान ने कहा था हो जाएगा ब्रेकअप
सोनाक्षी और जहीर ने बताया कि सलमान खान को वे दोनों अपने रिश्ते के बारे में बताते उससे पहले ही सलमान ने सब जान लिया था. सोनाक्षी ने बताया कि सलमान उन दोनों को देखते थे और बोलते थे यहां क्या हो रहा है, यह ऐसे क्यों बोल रही है यह ऐसे क्यों बात कर रहा है वगैरह. ज़हीर और सोनाक्षी ने बताया कि दोनों का झगड़ा हुआ था और दोनों मुंह फुलाकर घूम रहे थे लेकिन फिर भी दोनों के बीच एक वाइब थी जिसे सलमान ने पकड़ लिया था. सलमान सोनाक्षी और ज़हीर से पूछते भी थे तो वे दोनों कह देते थे कि नहीं, नहीं ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन फिर भी सलमान उन्हें कहते थे, “तुम्हें पता है क्या, तुम लोग का ब्रेकअप होगा. अभी तुम बोल नहीं रहे हो लेकिन ब्रेकअप होगा. वो वहां से आकर रोएगा मेरे पास, तू यहां से आएगी रोने मेरे पास. मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी की साइड नहीं लेना चाहता हूं.”
जब छुपा नहीं पाए थे रिश्ता
सोनाक्षी और ज़हीर सलमान खान के साथ एक ट्रेकिंग ट्रिप पर गए थे जहां सलमान खान ने आखिर ज़हीर से कह दिया था कि दिख रहा है सब. सलमान के इतना कहने के बाद दोनों समझ गए थे कि अब अपने रिश्ते को छुपाना आसान नहीं है.
एक हफ्ते में किया था प्यार का इजहार
ज़हीर को सोनाक्षी ने जब पहली बार देखा था तो सोनाक्षी को लगा था कि ज़हीर बेहद कोंफिडेंट हैं. सोनाक्षी से पहले इस तरह से कोई बात नहीं करता था जिस तरह ज़हीर करने लगे थे. सोनाक्षी को ज़हीर बेहद इंट्रीगिंग और इंट्रस्टिंग लगे थे और बहुत चीकी और फनी भी लगते थे. इसीलिए सोनाक्षी ने ज़हीर को एक हफ्ते में ही बता दिया था कि वे ज़हीर से प्यार करती हैं.
सोनाक्षी के 7 दिनों में आई लव यू कहने पर ज़हीर ने अपने दोस्त से कहा था कि यह थोड़ी अजीब लड़की है, मुझे एक ही हफ्ते में आई लव यू कह रही है, मुझे अब थोड़ा पीछे हो जाना चाहिए. जहीर ने बताया कि वे भी सोनाक्षी के लिए बहुत कुछ महसूस करते थे लेकिन उन्हें लगा कि अभी सब नया है. लेकिन, जब दोनों का प्यार शुरू हुआ तो परवान चढ़ गया. दोनों 9 सालों से एकदूसरे के साथ हैं और आज भी उनका रिश्ता पहले जैसा ही है.
यह भी पढ़ें – अब किराए पर मिलेगा बॉयफ्रेंड! भारत में भी चल पड़ा है ‘Rent a Boyfriend’ का वायरल ट्रेंड
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
2 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
10 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
12 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines