हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सफेद बालों को तुरंत काला करने के लिए काम आएगी सौंफ, एक्सपर्ट ने बताया गैस पर जलाकर करना होगा इस्तेमाल

White Hair: सफेद बालों में अगर आपको अचानक कहीं बाहर जाना पड़ रहा है और हेयर कलर करने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके साथ सफेद बालों को काला करने का इंस्टेंट तरीका साझा किया है.

विज्ञापन
सफेद बालों को काला करने के लिए क्या करें?

White Hair Home Remedies: आजकल बाल सफेद होने की समस्या बहुत बढ़ गई है. अब तो बहुत ही कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं. हालांकि, बालों के सफेद होने की अलग-अलग वजह हो सकती है, लेकिन ज्यादातर लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से होता है. हालांकि, कई बार अचानक किसी पार्टी, ऑफिस मीटिंग या खास मौके पर बाहर जाना पड़ता है और सफेद बालों को छुपाने के तरीके ढूंढते हैं. ऐसे में हर बार हेयर कलर करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसमें वक्त लगता है. इसलिए हम आपके लिए बालों को तुरंत काला करने का देसी नुस्खा लेकर आए हैं जिसकी मदद से बालों को काला किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Home Remedies: सालों तक नहीं आएंगे तिलचट्टे, सिर्फ 5 काली मिर्च दिखाएंगी अपना कमाल

सफेद बालों को काला करने के लिए क्या करें? | How to Prevent White Hair With Fennel Seeds 

सौंफ से सफेद बाल काले कैसे करें?

ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ में मौजूद नेचुरल पिगमेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को अस्थायी रूप से डार्क टोन देने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको सौंफ को जलाना होगा और सुरमा तैयार करना होगा. इसे बनाने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

सौंफ का सुरमा इस्तेमाल करने के फायदे

  • बालों को नेचुरल रंग देना
  • हल्की डार्क कोटिंग करना
  • शाइनी और स्मूथ लुक देना
  • केमिकल युक्त डाई से बचाना
  • इंस्टेंट बालों को काला करना 

इस्तेमाल करने का तरीका

सामग्री

  • सौंफ- आधा कप
  • पानी- आधा गिलास

क्या करें?

  • सबसे पहले सौंफ को एक कटोरे में निकालें और पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
  • फिर पानी को छानकर सौंफ को दूसरे कटोरे में निकाल लें. अब गैस पर एक नॉनस्टिक पैन को गर्म करने के लिए रखें.
  • फिर हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. जब सौंफ जलकर राख हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  • अब इसे कूटकर या बारीक पीसकर पाउडर बना लें और एक डिब्बे में करके रखें. इसे अपने सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल करें.

कब होगा असर?

  • यह तरीका तुरंत काम करता है और एक दिन के लिए काफी है.
  • आप इससे सफेद बालों को आसानी से छुपा सकते हैं.
  • बस आपको इसका इस्तेमाल ब्रश से करना होगा.
  • बाकी इसमें मेहंदी मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- 1 रुपये की ये चीज कम कर सकती है आपका भारी वजन! हर कोई पूछेगा फिट होने का सीक्रेट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola