Sadhguru Quotes for Couples: सद्गुरु के ये 5 अनमोल विचार पत्नी को जरूर पढ़ाएं, शादीशुदा जिंदगी में आएगी कमाल की शांति

What Does Sadhguru Say About Marriage: रिश्तों में प्यार, सम्मान और समझ बढ़ाने के लिए सद्गुरु के अनमोल विचार एक मार्गदर्शन की तरह काम करते हैं. अगर आपको रिश्ते में दरार आ रही है तो आप इन बातों को अपनाकर लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं.

Sadhguru love quotes

श्तों में प्यार, सम्मान और समझ बढ़ाने के लिए सद्गुरु के अनमोल विचार जानें- Image Credit- Freepik

Sadhguru on Marriage Life: कोई भी रिश्ता बिना प्यार या भरोसे के नहीं चल सकता. अगर कोई भी एक चीज नहीं होगी तो हम एक अच्छे रिश्ते की कल्पना नहीं की जा सकती. फिर चाहे वो शादी ही क्यों ना हो. ऐसे में रिश्ते को संभालने के लिए प्यार के साथ थोड़ी समझदारी और सही दिशा की भी जरूरत होती है. जी हां, सद्गुरू के अनुसार, पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान होना बहुत जरूरी है. लेकिन प्यार में किसी भी तरह की बंधा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि भरोसा दोनों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है और आजाद कर देता है. इसलिए सद्गुरु के इन अनमोल विचार को आप भी अपनी पत्नी या पति को बता सकते हैं और अपनी जिंदगी में उतारकर एक मजबूत रिश्ता कायम कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी के लिए सद्गुरु के 5 अनमोल विचार | Sadhguru Happy Marriage Secret Quotes

रिश्ते को कंट्रोल नहीं करना चाहिए- शादी के बाद पार्टनर को एक-दूसरे को समझना चाहिए. अगर आप पार्टनर को या रिश्ते को कंट्रोल करना चाहेंगे तो आपस में लड़ाइयां पैदा होंगी और रिश्ते की तीव्रता कमजोर होती चली जाएगी.
खुशी का जिम्मेदार खुद बनें- सद्गुरु कहते हैं कि आप अपनी खुशी के लिए खुद जिम्मेदार हैं. ऐसे में बेहतर है कि आप किसी और पर निर्भर ना रहें, क्योंकि उम्मीद लगाना दर्द देता है. जब आप खुद खुश रहेंगे, तभी रिश्ते में खुशहाली आएगी और प्यार बढ़ेगा.
थोड़ा समय बिताएं- जरूरत से ज्यादा बीजी रहना भी ठीक नहीं है, क्योंकि इससे प्यार कम हो जाएगा. आप एक-दूसरे को वक्त जरूर दें, ताकि रिश्ते में गर्माहट बनाई जा सके. बेहतर है कि आप रात के वक्त अपने पार्टनर से बात करें.
एक-दूसरे को समझें- किसी भी बात पर बहस करने से बेहतर है कि उसे समझा जाए, क्योंकि इससे रिश्ता मजबूत होगा. हर बात पर गुस्सा या बहस करना ठीक नहीं है, क्योंकि बात को शांति से समझा जा सकता है.
कृतज्ञता बनाए रखें- कृतज्ञता का मतलब होता कि एक-दूसरे की तारीफ या शुक्र अदा करना. आप अपने रिश्ते में कृतज्ञता को कायम करें, क्योंकि इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा. अगर आपकी पत्नी घर में सबके साथ रहती है तो कृतज्ञता की कुंजी बेस्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ